spot_img

BJP MP बृजभूषण सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, सेल्फी लेने में विवाद, जमकर पथराव, धक्का-मुक्की

spot_img
- Advertisement -

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में गोंडा में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि दो प्रधानों के समर्थक सेल्फी लेने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गए।

- Advertisement -

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बृजभूषण मौके से निकल गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरांव ग्राम पंचायत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में आपसी झड़प हो गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंच से नीचे उतरते समय बृजभूषण के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत के प्रधान और पूर्व प्रधान में धक्का-मुक्की हुई।

फिर इनके समर्थकों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। मौके पर कुर्सियां तोड़ी गई हैं। पुलिस ने स्थित संभाल ली है। भिड़ने वाले दोनों गुट सांसद बृजभूषण के समर्थक हैं और अल्पसंख्यक मोर्चे के सम्मेलन के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।

भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इस हंगामे से पूर्व कार्यक्रम में कहा, बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज हमारे साथ जुड़ने वाला है। जब क्रिया होती है तब प्रतिक्रिया होती है। नेताओं का गठबंधन होता है, जनता का गठबंधन नहीं होता. जनता अपनी विचार से जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...