back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर के गायघाट में रात 2 बजे से लगती है खाद लेने की लाइन, कालाबाजारी की रेट 266 का यूरिया 500 में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
गायघाट में इन दिनों खाद जमाखोरों के चंगुल में है। कालाबाजारी और जमाखोरी की वजह से किसानों को खाद की दिक्कत हो रही है। बिहार में मांग से  अधिक यूरिया और डीएपी उपलब्ध है। लेकिन, सरकार की ओर से जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की वजह से कालाबाजारी करने वाले निर्धारित मूल्य से तीन गुना अधिक रेट पर खाद और यूरिया बेच रहे है।
सरकार ने यूरिया का मूल्य 266 रुपए निर्धारित किया है। उसे 500 रुपए में बेचा जा रहा है। सरकार में मंत्रियों ने भी माना है कि कालाबाजारी और जमाखोरी की वजह से दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने खाद कालाबाजारी के मामले में बीएओ एवं  सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव से शिकायत करते हुए खाद नहीं मिलने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime: जिला पार्षद की हत्या... यही था मकसद! साजिश नाकाम, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचे 5 बदमाश, पढ़िए गाड़ियों की सर्विसिंग, भारी मात्रा में हथियार, मादक पदार्थ और लूट की कई बाइक

वहीं, इससे पहले सरकार के पूर्व  कृषि मंत्री ने कहा था कि जमाखोरी के खिलाफ यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो प्रत्येक व्यक्ति तक खाद पहुंचना संभव नहीं है। किसानों को समय पर बीज खाद और यूरिया उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से छापेमारी की कार्रवाई करनी जरुरी है। इफको बाज़ार में भी भीड़ कम नहीं हो सकी है। रात में दो बजे से ही लोग लाइन में  खड़े हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: RJD MLA के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप | पढ़िए सुनियोजित साजिश, करीबी और संदिग्ध निशान !
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल: वैश्विक झटकों के बावजूद बाजार क्यों चढ़ा?

Stock Market: वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर...

Google Pixel 10 पर बंपर छूट, जानिए क्या है नया दाम और कहां मिल रही है डील

Google Pixel 10: दिग्गज टेक कंपनी गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन Google Pixel 10 की...

रिश्तों की गहराई को दिखाती एक ‘मॉडर्न हम दिल दे चुके सनम’

Movie Review: क्या आज के दौर में भी 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी...

Central Bank SO Recruitment: सेंट्रल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 275 पदों पर मौका

Central Bank SO Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें