spot_img

Election Results 2024 LIVE: Congress नेता Rahul Gandhi की बढ़त जारी, 50,589 VOTE से आगे

spot_img
- Advertisement -

रायबरेली। वीआईपी सीट रायबरेली से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राहुल गांधी लगातार अपनी बढ़त बनाये हुए हैं, दूसरे चरण की अब तक हुई गणना के बाद वह 50589 वोट से आगे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह पीछे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राहुल गांधी को 101481 वोट, भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 50892 और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव को 3392 वोट मिले हैं। उल्लेखनीय है कि रायबरेली में राहुल गांधी का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से ही है।हालांकि बसपा सहित कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

- Advertisement -

 

इसके पहले 2019 में भी इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही था और सोनिया गांधी 5 लाख 34 हजार 918 वोट पाकर करीब 1 लाख 67 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई थीं।

 

हालांकि 2014 के मुकाबले उनकी जीत का अंतर काफ़ी कम हो गया था। वहीं बीजेपी के टिकट पर दिनेश प्रताप सिंह 3 लाख 67 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान रहे थे। जबकि 2014 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस के टिकट पर सोनिया गांधी ने करीब 3 लाख 52 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया था। उन्हें कुल 5 लाख 26 हजार 434 वोट मिले थे।

 

वहीं बीजेपी के उम्मीदवार अजय अग्रवाल 1 लाख 73 हजार 721 वोट पाकर दूसरे स्थान पर और बसपा के प्रवेश सिंह केवल 63 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...