spot_img

आग ने निगला पूरा परिवार! जूता फैक्ट्री में आग से 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जिंदा मौत

spot_img
- Advertisement -

जूते-चप्पल के कारखाने में लगी आग ने पूरी पांच मंजिला इमारत को चपेट में लिया। 8 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल और SDRF ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तलक, तीन जोरदार धमाकों से आग और भड़की, एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत दंपती यानि मां-बाप की मौत हो गई।@देशज टाइम्स, कानपुर।

- Advertisement -

जूता फैक्ट्री में लगी आग से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत | 

कानपुर शहर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि दमकल की 20 गाड़ियां और 70 फायर फाइटर्स भी आठ घंटे तक मशक्कत करते रहे।

- Advertisement -

जूते-चप्पल के कारखाने से फैली आग

  • हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। पहली और दूसरी मंजिल पर जूते-चप्पल का कारखाना था। तीसरी और चौथी मंजिल पर मकान मालिक और किरायेदार रहते थे। शॉर्ट सर्किट से फैली आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

    - Advertisement -

तीन जोरदार धमाकों से और भड़की आग

  • चश्मदीदों के अनुसार, 10 मिनट के अंतराल में तीन जोरदार धमाके हुए। आग में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण विस्फोट हुए। इससे इमारत की पूरी ऊपरी मंजिलें लपटों में घिर गईं।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

  • मृतकों की पहचान: मोहम्मद दानिश (45) । नजमी सबा (42) । सारा (15)। सिमरा (12) । इनायत (7)। सभी शव करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए।

SDRF टीम को बुलाना पड़ा

  • लखनऊ से विशेष SDRF टीम को बुलाया गया। हाइड्रोलिक मशीनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। दमकल विभाग और पुलिस ने मिलकर 50+ लोगों को बचाया

ADCP सेंट्रल का बयान

शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इमारत के निचले तल पर जूता फैक्ट्री थी, जिससे आग ने तेज़ी से फैलाव लिया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए।”
राजेश कुमार श्रीवास्तव, ADCP सेंट्रल, कानपुर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कटरिया नदी में स्नान के दौरान दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन 12 और 4 साल की बच्चियां नदी की ते#BhagalpurDrowning,#BiharNews,#RiverAccident

बड़ी खबर! सहरसा को रेलवे देगा डबल तोहफा, सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन का रास्ता साफ, पटना से कोसी – पूर्णिया तक नाइट ट्रेनें!

Bihar Rail Project: सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन परियोजना को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। समस्तीपुर के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संसदीय समिति की बैठक के बाद यह अहम#BiharRailProject,#SaharsaRailwayNews,#DRMJyotiPrakashMishra

‘सरज रिट्रेक्टर’ : सिर्फ 20 ग्राम का डिवाइस, AIIMS पटना ने ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को बनाया आसान; जानें कैसे?

Patna Health News: पटना एम्स ने ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को आसान बनाने के लिए 'सरज रिट्रेक्टर' नामक एक 20 ग्राम का स्वदेशी उपकरण विकसित किया है। यह न्यूरोसर्जिकल डिवाइस जटिल ऑपरेशनों म#AIIMSPatna,#SarajRetractor,#BrainSurgery

दरभंगा: सिमरी – कंसी चौक NH-27 पर तेल टैंकर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ट्रक, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान!

Bihar Fire: दरभंगा में नेशनल हाईवे-27 पर सरसों तेल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे वाहन को राख कर दिया, लेकिन चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच#BiharFire,#DarbhangaAccident,#NH27Fire