
वाराणसी के चंदौली से बड़ी खबर है। यहां मुगलसराय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रविनगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक मैजिक वाहन पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को उतारने के दौरान अचानक धमाका हो गया। हादसे में निकट खड़े दो लोगों के चिथड़े उड़ गये। दोनों के चिथड़े 100 मीटर तक बिखर गए।
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलिंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मृतकों की पहचान राजन और चंद्रभान के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार,मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रवि नगर कॉलोनी में स्थित एक अस्पताल के समीप शुक्रवार को सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट करने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग पिकअप वाहन से ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। धमाका इतना तेज हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी दहल गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है।
रविनगर कॉलोनी स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास मैजिक गाड़ी से दो लोग ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। उसी दौरान वहां से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में अचानक एक सिलेंडर में धमाका हो गया। इससे दो लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मृतकों के शरीर के अंग 100 मीटर दूर तक बिखर गये।
इस अस्पताल में दीनदयाल नगर के ही हिंनौली इलाके में स्थित पूजा इंजीनियरिंग वर्क्स से चंद्रभान और राजन नाम के दो कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर की डिलीवरी देने अस्पताल आए थे। सी समय यह हादसा हो गया. मृतक चंद्रभान इस कंपनी में पिछले 10 साल से काम कर रहा था, वहीं राजन ने हाल में ही काम शुरू किया था. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। पढ़िए पूरी खबर
चंदौली जिले के रवि नगर कॉलोनी में स्थित दयाल हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को सुबह में पिकअप वाहन पर लगे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। उतारते समय किसी तरह सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर ब्लास्ट करने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे दोनों व्यक्ति का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया हवा में उछलते हुए दूर-दूर जाकर गिरे। उनका शरीर कई पार्ट में बट गया और 100 मीटर दूर तक मांस के चिथड़े बिखरे नजर आए।
घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह व स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना के बाद जो भी व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचा वहां की स्थिति देखकर उसका कलेजा दहल उठा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।