spot_img

Uttar Pradesh के औरैया में ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, पत्रकार समेत कईं फंसे, FIR

spot_img
- Advertisement -

संदीप सिंह राठौर, औरैया, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबदिया में बुधवार की रात ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हमला व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -

उक्त मामले में मृतक प्रधान के भाई ने गांव निवासी एक पत्रकार को मुख्य आरोपी बनाते हुए सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य पांच लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। वहीं गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

- Advertisement -

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबदिया के मृतक प्रधान रमाकांत दोहरे उर्फ रिंकू पुत्र लालाराम के भाई संजय कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि वह अनुसूचित जाति का है।

- Advertisement -

बुधवार की शाम मेरे प्रधान भाई रमाकांत घर वापस आये थे। देर शाम करीब 8:15 बजे उसके भाई के फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। जिसे भाई ने रिसीव किया। और, अपनी बाइक लेकर घर से निकल गये।

बताया कि रमाकांत शहबदिया गांव से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर जैसे ही तालाब के ऊपर सड़क पर पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाये बैठे राहुल तिवारी उर्फ विनीत (पत्रकार) पुत्र योगेन्द्र तिवारी, पूर्व प्रधान नजुमुद्दीन पुत्र साबुद्दीन, विमलेश पुत्र चन्द्रभान, विकास पुत्र रामनाथ व तार बाबू पुत्र ब्रह्मादीन सभी निवासी शहबदिया एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया कि उसी समय तालाब किनारे टार्च लेकर शौच क्रिया करने गये गांव निवासी रविन्द्र बाबू पुत्र सोने लाल व गजेन्द्र सिंह पुत्र बलराम ने आवाज सुनकर टार्च की रोशनी से पांचों आरोपियों व दो अज्ञात व्यक्तियो को रमाकांत को जान से मारते हुए देखा। जिस पर वह दोनों चिल्लाये तो मैं (संजय) व राजकुमार पुत्र लालाराम आदि गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

राहुल तिवारी, नजमुद्दीन, विमलेश, विकाश, तार बाबू व दो अज्ञात व्यक्तियों को रमाकांत को मारकर भागते हुए देखा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया गया कि मुख्य आरोपी राहुल तिवारी एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में जिला संवाददाता है। एसपी चारू निगम ने घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन कर दिया था। गुरुवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम पुलिस फोर्स के साथ शहबदिया गांव पहुंची।

जहां पर उन्होंने मृतक प्रधान की पत्नी व परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। साथ ही परिजनों को पूर्ण सहायता व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

एसपी चारू निगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों विमलेश व तारबाबू को गिरफ्तार किया गया है।

इनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया इसके अलावा शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे भी पूछताछ चल रही है। बताया कि सभी सीडीआर व काल डिटेल निकलवा कर देखी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...