back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

ईंद के लिए बाजार से कपड़ा खरीदकर लौट रहे देवर-भाभी को बोलेरो ने कुचला, बाइक में मारी टक्कर, दोनों की मौत

spot_img
- Advertisement -

बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आज एनएच 727 के ठरेसरी चौक के निकट ओवर टेक के चक्कर में तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक छोटन अंसारी (16) और उसकी भाभी वहीदा रहमान की घटनास्थल पर मौत हो गयी। बताया जाता है कि दोनों ईंद के लिए बाजार से कपड़ा खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान देवर-भाभी को बोलेरो ने कुचल दिया। बाइक में जबरदस्त टक्कर मारने से दोनों की मौत हो गई।

- Advertisement -

मझौलिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक साह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि दोनों मृतक रिश्ते में देवर भाभी हैं। दोनों अपनी अपाची बाइक से सुगौली से सेखावना अपने घर लौट रहे थे। तभी ठरेसरी चौक पर हादसे की भेंट चढ़ गये।बताया गया है मृत महिला वहीदा रहमान के पति रियाजुल अंसारी सुगौली में मुर्गा बिक्री का दुकान चलाता है।

- Advertisement -

सुगौली बाजार से दोनों कपड़ा खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो समेत भागने में सफल रहा।इस घटना से मृतक के परिजनों में ईद पर्व की खुशियां मातम में बदल गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैती छठ 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक, जानें संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: आत्म-शुद्धि और लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 2026 नहाय-खाय के...

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन करें माँ कूष्मांडा की आरती: सुख, समृद्धि और आरोग्य की कुंजी

Maa Kushmanda Aarti: माँ कूष्मांडा, आदिशक्ति दुर्गा का चतुर्थ स्वरूप हैं, जिनकी आराधना चैत्र...

Nora Fatehi विवाद: ‘सरके चुनर’ गाने से मचे बवाल ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुश्किलें, वर्क परमिट रद्द करने की मांग!

Nora Fatehi News: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा नोरा फतेही एक बड़े विवाद में फंस...

आज का पंचांग: 22 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Panchang: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिकता में, प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें