आंचल कुमारी, कमतौल | कोठिया गांव निवासी श्री नारायण झा की पत्नी प्रमिला देवी ने छह लोगों पर मारपीट और छीनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
प्रमिला देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर को उनके पोते राजा बाबू झा को कुशेश्वर महतो, अमरनाथ महतो, ओम महतो, मनोज ठाकुर समेत छह लोगों ने घेरकर बुरी तरह मारपीट की।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने राजा बाबू झा के पास से 6 ग्राम सोने की चेन और हनुमानी छीन ली। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले की जांच अनि सुभाष प्रसाद कर रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना के तथ्यों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
इस घटना ने कोठिया गांव में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।