back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 31, 2025

Bihar News : सनकी आर्मी जवान का लाइसेंसी तांडव, पत्नी समेत पड़ोस की दो महिलाओं पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक आर्मी जवान ने अपनी पत्‍नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी है। इस घटना में जवान की पत्‍नी, पड़ोस की एक महिला और एक 15 साल की लड़की को गोली लगी है। सभी घायलों को जीएमसीएच अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस मामले में बेतिया के एसपी उपेन्‍द्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -

घटना, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है। बताया जा रहा है कि जवान नशे में धुत था। रविवार रात की हालत में उसने अपनी पत्‍नी अनिता को पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए पत्‍नी घर से बाहर भागी।

वह गांव की महिलाओं के बीच जाकर छिप गई। पीछे-पीछे आए कर्नल ने गुस्‍से में वहां गोली चला दी। गोली उसकी पत्‍नी के अलावा गांव की एक अन्‍य महिला पालमती देवी और 15 साल की लड़की काजल को भी लग गई।

अनिता और पालमती को एक-एक गोली है जबकि काजल को दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को अनिता ने बताया कि उसका पति अक्‍सर उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उसने मारपीट की। वह बचने के लिए भाग कर बाहर चली गई तो उसका पति वहां भी फायरिंग करते हुए पहंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नरेश साह दिल्ली में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar Movie: ‘डोन्गा भाई’ की वापसी से पहले ही धमाकेदार ‘धुरंधर’ विवादों में, नवीन कौशिक और ध्रुव राठी ने बढ़ाई हलचल

Dhurandhar Movie: 'डोन्गा भाई' की वापसी से पहले ही धमाकेदार 'धुरंधर' विवादों में, नवीन...

नया साल 2026: इन धाकड़ Upcoming Smartphones से मचेगा धमाल, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Smartphones: नया साल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष साबित होने...

Mahindra XUV 7XO और Renault Duster: जनवरी 2026 में आ रही हैं दो धांसू SUV!

Mahindra XUV 7XO: नए साल में अपनी पसंदीदा SUV खरीदने की सोच रहे हैं...

Saumya Tandon News: ‘भाबीजी घर पर हैं’ में वापसी पर सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को लगा झटका!

Saumya Tandon News: टेलीविजन की दुनिया में अपने चुलबुले अंदाज और बेहतरीन अदाकारी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें