मुख्य बातें: देवहार गांव में जोर शोर से चल रही है सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन की तैयारी, देशज टाइम्स फोटो :देवहार गांव स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव मन्दिर परिसर में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग के पूजन की चल रही तैयारी
अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के देवहार गांव स्थित बाबा मुक्तेश्वर धाम परिसर में प्रस्तावित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है।इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने दी।
इनके अनुसार यह दो दिवसीय कार्यक्रम चार नवंबर से शुरू होगा। प्रथम दिन शनिवार चार नवंबर को एकभुक्त और रामायण के सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। दूसरे दिन पांच नवंबर दिन रविवार को मुख्य कार्यक्रम सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया जायगा।
उन्होंने बताया कि यह महा आयोजन शिवभक्तों और जन सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सवा करोड़ शिव लिंगों के पूजन के अलावा सवा लाख महा मृत्युजंय जप और छप्पन प्रकार के पदार्थ से रुद्राभिषेक करने की योजना है। पं. झा का कहना था कि इस महा आयोजन की लिखित जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भेजी गई है।