back to top
6 मई, 2024
spot_img

17 साल के दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या, मक्के के खेत में फेंकी लाश, 6 दिन पहले ही तो…

spot_img
Advertisement
Advertisement

पूर्वी चंपारण जिले के पताही थानाक्षेत्र के रंगपुर-बाजार गम्हरिया मार्ग में गोली मारकर दुष्कर्म के एक आरोपी रंगपुर निवासी स्व. अजय सिंह के पुत्र झुन्ना सिंह (17) की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया (17-year-old-rape-accused-shot-dead) गया।

 

Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

झुन्ना सिंह दुष्कर्म के आरोप करीब 6 दिन पहले ही न्यायिक हिरासत से बाहर आया था। झुन्ना सिंह पर गांव के ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। मृतक झुन्ना सिंह के चाचा अवधेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम में सात बजे दुकान से निकला था। उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किया है। मृतक के परिजनों से प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के आधार पर हत्यारों की खोज में छापेमारी शुरू की गई है।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे झुन्ना रंगपुर बाजार स्थित अपनी जूता-चप्पल की दुकान से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे पूरी रात ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस बीच सुबह जब गांव के लोग जब शौच करने के लिए मक्के के खेत के आसपास गए तो देखा कि सरेह में एक शव पड़ा था।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद शव की पहचान रंगपुर गांव के झुना सिंह के रूप में हुई। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झुन्ना सिंह पर गांव का ही एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने का आरोप है। उस मामले में हाल में 17 अप्रैल को वह बाल सुधार गृह से जमानत पर घर आया था। बताया गया है कि झुन्ना के खिलाफ 4 अप्रैल 2022 को गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में उसके पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में झुन्ना ने 16 अप्रैल 2022 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

इस बीच 17 अप्रैल को बाल सुरक्षा गृह से जमानत पर घर आने के बाद वह रंगपुर बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चला रहा था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करानेवाले लड़की के पिता और उनके परिजनों पर हत्या करने की आशंका जताई है।

अभी पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं मिला है। कड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण) पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या में शामिल कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

जरूर पढ़ें

ट्रेनिंग पर जाएंगें Darbhanga DM Rajiv Roshan, डॉ. त्यागराजन एसएम, शीर्षत कपिल अशोक समेत 30 IAS अधिकारी

बिहार सरकार में कार्यरत 30 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को मिड-कैरियर ट्रेनिंग...

Darbhanga के मदरसा में ‘ बुर्का ‘…हिंदू-मुसलमान, 3 लड़कियों का राजफाश, बुर्का में भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO

एक बात साफ। देशज टाइम्स हिंदू-मुसलमान जैसे शब्दों से परहेज करता है। लेकिन,घटनाक्रम की...

Singhwara Health में ‘ गंदगी ‘, लापरवाही, फटकार…माधोपुर, भराठी, बनौली और बसतवाड़ा सेंटर जब पहुंचे Dr. Premchandra, क्या देखा?

सिंहवाड़ा के हेल्थ सेंटरों की हालत पर सख्ती बरतने की हिदायत के बीच गंदगी...

E-Evidence App अब थानों में अनिवार्य…जानिए SSP Jagannath Reddi के नए निर्देश, किसे किया पुरस्कृत, 60 दिनों में निबटेगा कौन सा केस?

05 मई। सोमवार। दरभंगा SSP जगन्नाथ रेड्डी। मासिक क्राइम बैठक। फिर शुरू होती है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें