spot_img

सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क 24 लाख गबन में गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

छपरा सिविल सर्जन कार्यालय से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां लिपिक धनंजय श्रीवास्तव को 24 लाख़ रुपए के गबन में गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले भर के अल्ट्रासाउंड सेंटर से एक निश्चित रकम एनुअल फीस के तौर पर लिया जाता है। जिसे सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत लिपिक धनंजय श्रीवास्तव ही कलेक्शन करते थे। साल भर के कलेक्शन राशि जो लगभग 24 लाख़ रुपए हुई थी उसे धनंजय ने सरकारी कोष में जमा नहीं किया और उस राशि का दुरुपयोग किया। जब भी उन पर सिविल सर्जन के द्वारा पैसा जमा करने की बात कही जाती थी तो वह आनाकानी करने लगते थे।

- Advertisement -

भगवान गया थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी के ऊपर लगभग 24 लाख़ रुपए का गबन का आरोप था। इसी कड़ी में उनको गिरफ्तार किया गया और जांच के बाद जेल भेज दिया गया हैं। गौरतलब है कि

- Advertisement -

इस विषय को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा और लिपिक धनंजय श्रीवास्तव के बीच कई बार झड़प भी हुई है। इसके बाद लिपिक धनंजय श्रीवास्तव ने मैं सिविल सर्जन को भी धमकी दी। सिविल सर्जन सागर दुलाल सिन्हा ने भगवान बाजार थाने में 24 लाख़ रुपए के गबन मामले में FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने जांच की और उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी… मिठाई की दुनिया में मौत का जहर… एक पलंग मां और दो बच्चों की लाश… बाहर...

मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने...

Bihar News: बिहार सरकार ने तेज की रफ्तार…डिप्टी CM को मिले नए सचिव, IAS अधिकारियों का तबादला, बड़े फेरबदल

बिहार सरकार: नई सरकार बनते ही बिहार में ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं।...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर में तीन लोगों का खून …. ट्रिपल मर्डर, मां और दो मासूम बच्चों की हत्या, भूमि विवाद में गहराया शक!

मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर: बिहार के मुजफ्फरपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने...