back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

मिथिला विवि समेत बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में 4638 सहायक प्रोफेसर की जल्द होगी नियुक्ति

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना,देशज न्यूज। बिहार के तेरह विश्वविद्यालयों में 4638 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति होगी। इसमें सबसे अधिक नियुक्ति दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि में होनी है। प्रदेश के कुल तेरह विश्वविद्यालयों में कुल 52 विषयों के 4638 रिक्त पदों पर यह नियुक्ति होनी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सिफारिश भेज दी है, संभव है बिहार चुनाव से पूर्व आचार संहिता लगने से पहले इसके लिए विज्ञापन जारी हो सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम

जानकारी के अनुसार, सर्वाधिक 856 पदों पर ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में बहाली होगी. वीकेएसयू आरा में 428, मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विवि- 02, मगध विवि बोधगया में 381, पूर्णिया विवि पूर्णिया में 213, पटना विवि पटना  में 273, तिलकामांझी विवि भागलपुर में 276, एलएमएनयू दरभंगा में 856, बीएनमंडल विवि मधेपुरा में 377, केएसडीएसयू दरभंगा में 192, पाटलिपुत्र विवि पटना में 462, बीआरए बिहार विवि, मुजफ्फरपुर में 603, मुंगेर विवि मुंगेर में 245, जयप्रकाश विवि छपरा में 319 नियुक्तियां होनी हैं।

- Advertisement -

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही लंबित मामलों में सबसे अहम सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का मामला निबटाया है। माध्यमिक निदेशक के माध्यम से उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। आयोग के चयरमैन डॉ. राजवर्धन आजाद ने अधियाचना मिलने की पुष्टि कर दी है। आचार संहिता से पहले निर्देश मिलने के बाद अब आयोग जल्द ही तय रिक्तियों को लेकर विज्ञापन जारी करेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार असेंबली सेशन: 10वें दिन सदन में गरजा सियासी संग्राम, LJP(R) और RJD में तीखी तकरार

राजभवन के निर्देशानुसार मनोविज्ञान विषय में सबसे अधिक 424 पद, अर्थशास्त्र में 368 पद, इतिहास में 316 पद, हिन्दी में 292, राजनीति विज्ञान में 280, अंग्रेजी में 253 जबकि भूगोल में 142 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में UPI One World का नया अध्याय

UPI: भारत की डिजिटल क्रांति में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है।...

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

सूर्य ग्रहण 2026: जानिए क्या करें और क्या न करें, इसका प्रभाव और सावधानियां

Surya Grahan 2026: आकाशीय पिंडों की चाल, ब्रह्मांड की अद्भुत लीला और ज्योतिषीय महत्व,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें