back to top
13 जून, 2024
spot_img

5 दरिेंदों ने दिखाई दरिंदगी, नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर मुंह में उड़ेल दिया कीटनाशक

spot_img
Advertisement
Advertisement

वैशाली में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटना घटी है। आरोप है कि चार से पांच बदमाशों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता को जहर पिलाकर मारने की कोशिश की। मामला बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

जानकारी के अनुसार पांच लड़के नाबालिग को जबरदस्ती आम के बगीचे में लेकर गए। जहां उसके साथ घिनौनी हरकत करने के बाद लड़की को जान से मारने के लिए कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की उम्र 17 साल बताई जा रही है। इस मामले में में बलिगांव पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

इधर, पीड़िता की हालत नाजुक है। पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि अभी लड़की होश में नहीं है। पीड़िता के होश में आते ही, पुलिस बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। घटना वैशाली के बाली गांव थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात लड़की अपने घर में परिवार वालों के साथ सो रही थी। इसी बीच वो बाथरूम जाने के लिए उठकर घर से बाहर गयी। जहां पहले से मौजूद पांच लड़कों ने उसे पकड़ लिया और आम के बगीचे में ले गए।

उन्होंने जबरदस्ती करने के बाद लड़की को मारने के इरादे से कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और दादी को पूरी बात बतायी।

इसके बाद वो बेहोश हो गयी। नाबालिग के माता-पिता पटना में रहते हैं और गार्ड का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों हाजीपुर के लिए निकल गए।

बताया जा रहा है कि हैवानियत के बाद लड़की की हत्या करने की नियत से दरिंदों ने उसे जहर भी पिला दिया। मामला गुरुवार की रात लगभग 11 बजे का है। गांव के ही बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि बदमाश किशोरी को घर से उठाकर लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले गए और उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद पीड़िता ने घर वापस आकर परिजनों को आपबीती बताई और बेहोश हो गई।

किशोरी की गंभीर हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।

जरूर पढ़ें

1.3 करोड़ जुड़ाव का Mission Complete– Darbhanga देगा Bihar को वैज्ञानिक बनने का गुर, बदली किसानी की तस्वीर, Makhana, Water Chestnut, Drone, Organic Farming...

दरभंगा से कृषि क्रांति का शंखनाद! उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लिया ‘विकसित कृषि संकल्प...

– Darbhanga ने कहा-Nation First, उठी राष्ट्रभक्ति की पुकार! ‘अब देश सोएगा नहीं’, बिहार और छत्तीसगढ़ के गर्वनर ने कहा-48°C की गर्मी -40°C की...

"सीमा सुरक्षा सिर्फ जवानों की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी" – दरभंगा से उठी...

6 साल की बच्ची को दुकान के पीछे ले गया Darbhanga का ‘वहशी’ किराना कारोबारी, ‘कांड’ की कोशिश

दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश! 6 साल की...

बेनीपुर में जल संकट का निकला समाधान, टैंकर से पानी, समरसेबल और शौचालय –वार्डों में आवास– नगर परिषद का जनहित में बड़ा कदम!

बेनीपुर में जल संकट पर मचा बहस! सभी वार्डों में समरसेबल लगाने का प्रस्ताव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें