spot_img

AIMIM नेता Arif Jamal हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जेल से रची गई थी हत्या की साजिश, पुलिस के पास लगे कई सुराग

spot_img
- Advertisement -

सीवान से बड़ी खबर ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता और जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी आरिफ जमाल की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है जहां पुलिस ने जो खुलासे किए हैं वह चौंकाने वाले हैं। वहीं पुलिस ने जिस अपराधी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है उसके साथ ही भारी मात्रा में पुलिस को हथियारों के साथ कैश भी मिले हैं। साथ ही, हत्या की जेल कनेक्शन भी सामने (AIMIM Leader Arif Jamal Murder Case Disclosure) आया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी देते हुए सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आसाव थाना क्षेत्र के करमौल निवासी उदयनाथ मिश्रा के पुत्र राजन मिश्रा उर्फ अर्चित मिश्रा और एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के इजरा चांदपुर निवासी कमलेश यादव के पुत्र रोहित यादव उर्फ लाडला के रूप में हुई है। अब खबर विस्तार से जानिए

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नेपाल में फंसे थे 100 तीर्थयात्री, बिहार सरकार ने रातोंरात चलाकर सबको बचाया, जानिए कैसे हुई वापसी!

पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, 6 गोली,1 किलो चरस, दो मोबाइल और 1660 रुपया कैश बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है। पुलिस के मुताबिक सीवान जेल से AIMIM नेता की हत्या की साजिश रची गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार कांग्रेस में 'महाबगावत'! दिल्ली में हाईकमान के सामने अपने करेंगे ' प्रदर्शन ' इन बड़े नेताओं को हटाने की मांग

24 दिसंबर को बेखौफ बदमाशों ने हुसैनगंज थाना इलाके के कुतुब छपरा में बाइक सवार अपराधियों ने एआईएमआईएम नेता आरिफ जमाल को उनके ही रेस्टोरेंट में घुसकर गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है। 22 दिसंबर को इन अपराधियों ने सीवान ग्लास हाउस और एमएम कॉलोनी में स्थित एक घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि कुख्याय रिशू पांडेय के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News 4 लाख का गांजा जब्त: मधुबनी में नशे के धंधे पर बड़ा प्रहार |गांजा लेकर लौकही बॉर्डर से नरहिया जा रहे दरभंगा - सिमरी का तस्कर गिरफ्तार, दूसरा मुजफ्फरपुर के गायघाट का फरार

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि रिशु पांडे के इशारे पर इन दोनों अपराधियों ने आरिफ जमाल को गोली मारी। हालांकि हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाया है। रिशु पांडेय को रिमांड पर लेने के बाद इस पूरे मामले की खुलासा हो पाएगा।

वैसे एसपी श्री सिन्हा ने यह बात जरूर कहीं कि यह स्पष्ट है कि जेल से ही निर्देश मिलने के बाद आरिफ जमाल की हत्या हुई थी। गौरतलब है कि शनिवार की (23 दिसंबर) रात ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के नेता आरिफ जमाल जब अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा: BPSC में धांधली और 85% डोमिसाइल की मांग पर प्रदर्शन, बैरिकेड्स पर चढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोका!

Patna News: पटना में आजाद समता पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने 'अधिकार मार्च' निकाला। प्रदर्शनकारियों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा की न्यायिक जांच और बिहार में 85% डोमिसाइल#PatnaNews,#BiharProtest,#BPSCExam

भादो मास की शुरुआत! आज से लगेगा त्योहारों का मेला, जन्माष्टमी से कर्मा तक, जानिए सितंबर में कब-कौन सा त्योहार?

Bhado Month 2026: भादो मास 2026 की आज से शुरुआत हो गई है। सितंबर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, कर्मा समेत कई बड़े त्योहार पड़ेंगे। जानिए पूरी लिस्ट और उनक#BhadoMonth2026,#Janmashtami2026,#BiharFestivals

समस्तीपुर में चोरों पर कहर बनकर टूटी पुलिस, 48 घंटे में पकड़ा, लाखों का सामान बरामद!

Bihar Police: समस्तीपुर में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। लाखों के सोने-चांदी और नकदी सहित अन्य सामान बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किय#BiharPolice,#SamastipurCrime,#TheftRecovery

Bihar Education News बिहार के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में फेल छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा! अब पास होने की गारंटी, जानें...

Bihar Education News: बिहार सरकार ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। शिक्षा विभाग इसी वर्ष से उन्हें मुफ्त कोचिंग देगा ताकि वे दोबारा परीक्षा#BiharEducation,#FreeCoaching,#BiharStudents