back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

हंगामे के बीच लोकपाल की परजुआर पंचायत में मनरेगा कार्यों की जांच, उठे लोकपाल पर सवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें : जांच के दौरान जिप सदस्य व मुखिया पक्ष के बीच तनाव का रहा माहौल, एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी, फोटो: बेनीपट्टी के परजुआर पंचायत में योजनाओं की जांच करते लोकपाल

- Advertisement -

बेनीपट्टी,मधुबनी देशज टाइम्स। जिप सदस्य अलका झा के परिवाद के आलोक में लोकपाल ने प्रखंड के परजुआर पंचायत में मनरेगा योजना की जांच की। लोकपाल ने सबसे पहले विवादित बलहा घाट में हुई कथित मनरेगा योजना की जांच की।

- Advertisement -

इस दौरान उक्त तालाबनुमा हो चुके स्थल के कथित भूस्वामी लोकपाल के समक्ष उपस्थित होकर उक्त जमीन पर अपना दावा करते हुए कहा कि यह मेरी जमीन है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में दिनदहाड़े डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पढ़िए चिकित्सक ब्रेन कैसे आया काम... जमीन पर लेटे और जगतपुर में तहलका

इस दौरान कचहरी सचिव पप्पू झा की ओर से जांच के दौरान लोकपाल के समक्ष बात रखने पर जिप सदस्य व उनके प्रतिनिधि ने आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि पप्पू झा इस मामले में आरोपित हैं, इसीलिए उन्हें जांच स्थल से दूर किया जाये।

इसी बात को लेकर बलहा घाट पर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासूनी शुरू हो गयी। जिप प्रतिनिधि के द्वारा जांच स्थल पर लोकपाल के जांच के तौर-तरीकों पर आपत्ति जताई गई। इसी बात पर मुखिया प्रतिनिधि व जिप प्रतिनिधि के बीच और उनके समर्थकों के बीच काफी हो-हंगामा किया गया।

हंगामा के बाद जिप सदस्य व प्रतिनिधि ने आगे जांच स्थल पर जाने से यह कहकर इनकार कर दिया गया कि, जांच निष्पक्ष नही हो रही है। उक्त जांच स्थल से निकलने के बाद लोकपाल ने दुलारचंद घर से जनक नदाफ के घर तक हुई पीसीसी सड़क की जांच की।

इस दौरान लोकपाल ने सड़क की लंबाई, चौड़ाई और गुणवत्ता की जांच की और योजना से जुड़ी अभिलेख का अवलोकन लिया। जांच स्थल पर जांच कर लौटते समय एक बार फिर जिला परिषद सदस्य व उनके समर्थकों के द्वारा लोकपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News: मधुबनी Sakri Sugar Mill की बदलेगी तकदीर! दिल्ली से दौड़ी आई विशेषज्ञों की टीम, जानिए... किसानों से बात कर कैसा तैयार होगा पूरा खाका!

इसी दौरान मुखिया के समर्थक जहां जिला परिषद के खिलाफ तो जिप सदस्य के समर्थक मुखिया के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं लोकपाल ने बताया कि जिप सदस्य के परिवाद के आलोक में जांच में आये थे। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर हमला किया गया।

उधर परजुआर पंचायत में जांच के बाद भी स्थानीय स्तर पर तनाव बना हुआ है। उधर, जिप सदस्य अलका झा ने बताया कि लोकपाल सही से जांच के बजाय एकतरफा काम किये है। इन्हें सभी योजनाओं की जांच करना था, लेकिन, ये दो घंटे में जांच की खानापूरी कर जा रहे हैं। इससे साफ है कि लोकपाल पैसे पर बिक चुके हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Juvaria Abbasi News: 51 की उम्र में जुवेरिया अब्बासी ने की दूसरी शादी, ट्रोलिंग का डटकर किया सामना!

Juvaria Abbasi: पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और दमदार अदाकारा जुवेरिया अब्बासी ने 51...

T20 वर्ल्ड कप में भारत का ‘करो या मरो’ मुकाबला, क्या Rinku Singh मचाएंगे धमाल?

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप में हर मुकाबला अब आर-पार की लड़ाई जैसा है!...

नई Renault Duster: भारतीय सड़कों पर वापसी को तैयार दमदार एसयूवी!

New Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार...

Bokaro Foster Care: अब हर बच्चे को मिलेगा परिवार का प्यार, सरकार की नई योजना से संवरेगा बचपन

Foster Care: अब अनाथालयों की चारदीवारी में बचपन नहीं घुटेगा, हर बच्चे के सिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें