मई,9,2024
spot_img

दो माह का राशन नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने बेगूसराय में डीलर को बनाया बंधक

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज न्यूज। सरकार और प्रशासन की सारी कवायद के बावजूद जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं (डीलर) द्वारा राशन वितरण में जमकर मनमानी की जा रही है। बेगूसराय में सरकारी अनाज नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ताजा मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-पांच कमरुद्दीनपुर है।

ग्रामीणों ने बताया कि डीलर आनंद कुमार निषाद ने पिछले दो महीने का राशन सरकारी अनाज नहीं दिया  है। इसी से नाराज होकर सोमवार को ग्रामीणों ने डीलर को पंचायत में बुलाकर अनाज नहीं देने का कारण बताने को कहा लेकिन, वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने डीलर को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक यह फैसला नहीं होगा, तब तक डीलर को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर के द्वारा मनमानी की जाती है। सही समय पर सरकारी अनाज गरीबों को बीच नहीं बांटा जाता है। टालमटोल कर वहां से भगा देता है और अनाज भी कम देता है।सरकार के द्वारा फरवरी तक का अनाज देे दिया गया है। इसके बावजूद दिसम्बर और जनवरी का अनाज गरीबों के बीच नहीं बांटा गया। इसके ऊपर कानूनी कार्रवाई के साथ एसडीओ से शिकायत की जाएगी, फिर भी अगर बात नहीं मानी जाएगी तो एसडीओ का घेराव किया जाएगा।
 डीलर आनंद कुमार निषाद का कहना है कि सरकार के द्वारा अनाज अभी नहीं दी गई है अनाज दिया जाएगा तो गरीबों के बीच बांटा जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के प्रयास से ग्रामीण शांत हुए और आक्रोशित डीलर को घर जाने दिया गया।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Katihar News| Earphones लगाकर Railway Track पर बैठे थे दो किशोर, गुजरी ट्रेन, दोनों कटे, ऑन द स्पॉट खून से सन गईं दो लाशें

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें