

Araria News: फारबिसगंज स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल के लैब में शनिवार को अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की वजह पहली नजर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लैब में रखे हजारों रुपये के कीमती उपकरण जलकर राख हो गए।
Araria News: शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह
जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के नजदीक स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के लैब में आग की लपटें उठती देखी गईं। उस वक्त लैब बंद था। धुएं का गुबार उठता देख हॉस्टल में मौजूद छात्राओं और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में लगभग 70 से 80 छात्राएं रहती हैं।
तत्काल कार्रवाई के कारण आग को हॉस्टल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, इस दौरान लैब में मौजूद कई कीमती सामान और रसायन जलकर नष्ट हो गए। हॉस्टल प्रबंधन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान
जानकारी के अनुसार संस्थान में वायरिंग का काम चल रहा है। पहले भी मामूली शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसे तुरंत ठीक करा लिया गया था। शनिवार को जब द्वितीय वर्ष की छात्राएं प्रैक्टिकल के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गई हुई थीं, तभी बंद लैब के अंदर से धुआं निकलने लगा। अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
प्रबंधन जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कह रहा है। फिलहाल हर तरीके से सुविधा लैस करने पर जोर है।


