spot_img

Bhojpuri Actress Akshara Singh | भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल हो गइल…

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद से बड़ी खबर है जहां भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गइल। जैसे ही अक्षरा सिंह कार्यक्रम से निकली, लाठीचार्ज करने पर पुलिस विवश हो गए। कारण था, फैंस अक्षरा को देखकर बेकाबू हो गए। पास जाने की जिद ऐसी शुरू हुई कि वहां धक्का-मुक्की से भीड़ को संभालना (Crowd went out of control to see Bhojpuri actress Akshara Singh, pelted stones) मुश्किल हो गया।

- Advertisement -

Bhojpuri Actress Akshara Singh | भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में लाठीचार्ज

आखिरकार, पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इससे गुस्याई भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। माहौल ऐसा बिगड़ा की सबकुछ गड़बड़ा गया। इसमें पथराव में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दो लोग को मामूली चोट आयी है। पढ़िए प पूरी खबर

- Advertisement -

Bhojpuri Actress Akshara Singh | भीड़ का उत्पात,भीड़ हुईं बेकाबू,शुरू हो गया पुलिस पर पथराव

जिले के दाउदनगर में बुधवार की रात भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भीड़ का उत्पात हो गया। डालमिया बाजार में उद्घाटन के लिए आईं अक्षरा सिंह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जब अक्षरा सिंह बाहर निकल रही थीं तो भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि उन्होंने पथराव कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar DA Hike: 9 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगी बड़ी राहत, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

Bhojpuri Actress Akshara Singh | भीड़ से बचकर जैसे-तैसे गाड़ी में घुसी अक्षरा

हालांकि पुलिस ने भीड़ से बचाकर अक्षरा सिंह को गाड़ी तक पहुंचाया। इसके बाद एक्ट्रेस गाड़ी पर बैठकर वहां से चली गयीं। पुलिस ने लोगों पर हाथ उठाया, तो दूसरी तरफ जनता भी पथराव करने लगी। पुलिस ने हंगामे को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन मामला नहीं संभल पाया।

Bhojpuri Actress Akshara Singh |पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल

इस पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।  जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अक्षरा सिंह को सुरक्षित गाड़ी में बैठाया और आगे के लिए रवाना किया।

Bhojpuri Actress Akshara Singh | और पिछले दरवाजे से निकलीं अक्षरा

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग भी किया, जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। लेकिन, मामले को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। पिछले दरवाजे से निकली अक्षरा सिंह को पुलिस ने सुरक्षित गाड़ी में बैठाया और आगे के लिए रवाना किया।

Bhojpuri Actress Akshara Singh |इंतजार करते थके प्रशंंसक हुए बाद में उग्र

प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बाहर निकालने के दौरान भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया है। लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बता दें कि निर्धारित समय से काफी विलंब से अक्षरा सिंह बुधवार की रात कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थीं। जहां काफी पहले से ही उनके प्रशंसक उनका इंतजार कर रहे थे। प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद बाहर निकलने के दौरान यह घटना घटी।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Ferry Service: भागलपुर में गंगा पर दौड़ेगी 18 चक्के तक की गाड़ियां, जानिए क्या हैं नए नियम

Bhojpuri Actress Akshara Singh |अक्षरा को देखते ही लोगों के सब्र का टूटा बांध

अक्षरा को देखते ही लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोग उनकी झलक पाने को टूट पड़े। इवेंट में पहुंचकर अक्षरा ने कुछ भोजपुरी गाने गाए। चाहने वालों से बातचीत की। उन्होंने इवेंट में अपनी आवाज का जादू चलाना शुरू ही किया था कि इतने में लोगों ने बवाल काट दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन...CM Samrat का बड़ा फैसला...मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम ऑयल पर लगाम, पढ़िए - 'जहां संभव हो'

Bhojpuri Actress Akshara Singh | मची भगदड़, हजारों की भीड़,लापरवाही और बहुत कुछ…

पत्थरबाजी के बीच आयोजकों और पुलिस ने अक्षरा सिंह को भीड़ से बचकर जैसे तैसे पटना रवाना किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि अक्षरा सिंह के लेट आने की वजह से हजारों की तादाद में भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इस मामले में अभी प्राथमिकी नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिकी की जाएगी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस की लापरवाही भी एक कारण रही हो सकती है। इसके अलावा, भीड़ में कुछ शरारती तत्वों की ओर से भी पथराव किया गया हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...