spot_img

औरंगाबाद के SI ने IG को दिया पत्र, कहा-मेरी खता क्या है? मेरे साथ न्याय कीजिए आईजी महोदय?

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद के महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसपी स्वप्ना जी मेश्राम द्वारा पुअनि संगीता कुमारी पर कारवाई के बाद वह मानसिक रूप से व्यथित है।

- Advertisement -

पुअनि संगीता का कहना है कि आखिर उसने कौन सा ऐसा कसूर किया कि जिसकी सजा उसे मिली है। पुअनि संगीता कुमारी ने इस बाबत आईजी को आवेदन देते हुये न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

आईजी को दिये आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया है कि थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी लगातार उसे मानसिक प्रतारणा दें रही थी और वरीय पदाधिकारियों से भी झूठ सांच बोलकर उसे गुमराह कर रही थी।

- Advertisement -

पुअनि संगीता ने दिये आवेदन में कहा है कि जब एसपी साहब उसे अपर थानाध्यक्ष के रूप में महिला थाना में पदस्थापित किये तब से महिला अध्यक्ष को चुभन होने लगी। पुअनि संगीता ने कहा कि दलालों के चक्रव्यूह से महिला थाना घिरा हुआ है जिसका में हमेशा से विरोध करते आई हुं।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि छः अप्रेल को जब एक आवेदन बबलू मिस्त्री द्वारा थाने में लिया गया और जांच कर्ता मुझे बनाया गया तो मेरे द्वारा विरोध किया गया और कहा गया कि बबलू मिस्त्री का आवेदन यहां स्वीकार योग्य नहीं है।

इन्हें संबंधित थाना को भेजा जाय। इस कारण थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी नाराज हो गई और इस मामले की जांच पपुअनि चिंता कुमारी को दें दिया गया। इस आवेदन में बबलू मिस्त्री ने मुन्ना आलम को आरोपित किया था।

पुअनि संगीता ने कहा है कि 15मई के साढ़े नौ बजे रात्रि में मुन्ना आलम को पकड़कर थाना लाया गया था। उन्होंने दिये आवेदन में कहा है कि 16मई को जब उनकी डयूटी थी तो मुन्ना की तबियत बिगड़ गई, इस बात की सूचना उन्होंने महिला थानाध्यक्ष समेत पुलिस अंचल निरीक्षक, एसडीपीओ सदर एवं गोपनीय रीडर को दी गई तत्पश्चात मुन्ना को सदर अस्पताल में भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  Aurangabad News: बिहार की राजनीति में गरमाहट: औरंगाबाद MP की गाड़ी पर हमला, पीए-चालक से मारपीट, जांच शुरू

वहां से इलाज कराकर मुन्ना को सिरिस्ता में रखा गया। पुअनि संगीता का कहना कि जब महिला थानाध्यक्ष कुमकुम को इस बात की जानकारी दी गई थी उस वक्त उन्होंने कहा था कि में पटना से लौट रही हुं तत्पश्चात मामला देखेंगे।

उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि जब वह ओडी समाप्त कर अपने आवास चली गई तो कुछ घंटे बाद थानाध्यक्ष महोदय द्वारा मुझे बताया गया कि मुन्ना को छोड़ दिया गया है। इस मामले का सभी प्रत्यक्ष थाना में लगे सीसीटीवी को देखकर लगाया जा सकता है?

यह भी पढ़ें:  Aurangabad News: बिहार की राजनीति में गरमाहट: औरंगाबाद MP की गाड़ी पर हमला, पीए-चालक से मारपीट, जांच शुरू

अब सवाल उठता है कि मुन्ना का तबियत जब बिगड़ा तब पुअनि संगीता ने इसकी जानकारी पुलिस अंचल निरीक्षक ,सदर एसडीपीओ को दी। जब यह जानकारी दोनों वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई होगी तब दोनों पदाधिकारियों को महिला थानाध्यक्ष से यह
पूछना चाहिये था कि पुरुषों का आवेदन महिला थाना में आपने कैसे लिया।

यह भी पढ़ें:  Aurangabad News: बिहार की राजनीति में गरमाहट: औरंगाबाद MP की गाड़ी पर हमला, पीए-चालक से मारपीट, जांच शुरू

इस पूरे प्रकरण में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बिना जांच किये या यू कहें कि महिला थानाध्यक्ष के प्रभाव में आकर निर्दोष अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी पर कारवाई कर दी।अब आईजी साहब पर यह निर्भर है कि इस प्रकरण की विधिवत जांच कराकर कारवाई दोषियों पर करेंगे या नहीं ?

इस प्रकरण में पुअनि संगीता पर कारवाई के बाद पुलिस विभाग के कर्मियों का मनोबल टूट गया है। वहां के सेंकड़ों पुलिस कर्मी कहते है कि विभाग का सर ऊंचा करने के लिये जो पुलिसकर्मी ईमानदारी से काम करते है।

ऐसे परिस्थिति में कौन काम कर सकता है ?आई जी को दिये आवेदन में पुअनि संगीता ने और भी कई आरोप महिला थानाध्यक्ष पर लगाई है। उन्होंने आईजी से अनुरोध किया है कि सभी मामलों में निष्पक्षता से जांच कराकर मुझे न्याय देने की कृपा करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...