spot_img

Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे…सामने पड़ी थी लाश…Bullet Plate

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या। आज सुबह जब परिजन उठे…सामने पड़ी थी लाश…और Bullet Plate जहां, घर के बाहर बरामदे में सोने के दौरान औरहा निवासी जुरी मियां के 45 वर्षीय पुत्र मो. अय्यूब की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने Bullet Plate बरामद किया है। शव को जब्त को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहां से पुलिस की तहकीकात अब हर एंगिल से तेज है…।

- Advertisement -

Madhubani News| Laukahi News |सुबह जब परिजनों ने देखा तो पैरों तले से जमीन खिसक गयी

लौकही/मधुबनी देशज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लौकही थाना क्षेत्र के औरहा गांव में बुधवार की देर रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने चेहरे पर गोली मारी दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो पैरों तले से जमीन खिसक गयी। आनन-फानन में गुरुवार की अहले सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही घटनास्थल पर दल-बल के साथ पंहुचे फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार तथा थानाध्यक्ष रौशन कुमार-2 ने घटनास्थल का मुआयना किया जहां बुलेट का प्लेट बरामद हुआ।

- Advertisement -

Madhubani News| Laukahi News |एसआईटी टीम गठित, तहकीकात तेज

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के औरहा निवासी जुरी मियां के 45 वर्षीय पुत्र मो.अय्यूब के रूप में हुई है। डीएसपी सुधीर कुमार के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर तहकीकात की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Madhubani News| Laukahi News | मुजफ्फरपुर से आई एफएसएल की टीम, जांच की वैज्ञानिक पद्वति ऑन

मुजफ्फरपुर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम, टेक्निकल सेल तथा डॉग स्क्वायड के टीम की ओर से जांच की प्रक्रिया समापन कर दी गई है। प्रथम दृष्टया में डीएसपी ने कहा पुरानी रंजीश के तहत गोलीकांड प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आगे कहा मृतक अपराधिक छवि का था। इसके विरुद्ध लौकही थाना में कई मामले दर्ज हैं।

Madhubani News| Laukahi News | पत्नी रबीना खातून की चार लोगों पर शक, एफआईआर

वहीं, मृतक की पत्नी रबीना खातून ने हत्याकांड मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए लौकही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पंहुचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। और शव को खाक ए सुपूर्द कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसमें गठित टीमों की मदद ली जा रही है। जल्द ही अपराधियों को कानून के गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...

Patna News: पटना में 65 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: अब नगर निगम करेगा बड़ी कार्रवाई!

संपत्ति कर: पटना में अगर आपका भी कोई मकान या दुकान है और आपने...

बिहार सिंचाई व्यवस्था: CM Samrat का बड़ा कदम, हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

बिहार सिंचाई व्यवस्था: बिहार के किसानों की खुशहाली और खेतों को पानी पहुंचाने के...

Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से जुड़ी...