spot_img

BhagalpurNews: नागपुर में 22 साल पहले किया बलात्कार, तभी से है फरार…अब Bhagalpur पहुंचीं महाराष्ट्र पुलिस …दबिश और चस्पा नोटिस !

spot_img
- Advertisement -

रेप का आरोपी: 22 साल… सोचिए कितने साल होते हैं! इतने लंबे अरसे से एक शख्स फरार चल रहा था और अब महाराष्ट्र पुलिस उसकी तलाश में बिहार के भागलपुर पहुंच गई है। नाथनगर इलाके के शाहपुर गांव में नागपुर पुलिस ने एक पुराने रेप केस के आरोपी निलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की है।

- Advertisement -

नागपुर के सावनेर थाना कांड संख्या 333/2002 में निलेश कुमार मुख्य अभियुक्त है। महाराष्ट्र पुलिस के दरोगा शरद प्रसाद चौधरी ने बताया कि यह रेप का आरोपी बीते 22 वर्षों से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

22 साल से फरार रेप का आरोपी कौन?

महाराष्ट्र पुलिस की टीम शाहपुर गांव पहुंची और आरोपी के संभावित ठिकानों पर गहन छानबीन की। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निलेश कुमार को जल्द से जल्द न्यायालय में पेश होना चाहिए, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और तेज की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: अकबरनगर में Water Supply Crisis एक हफ़्ते से पानी बंद, 200 घरों में हाहाकार, क्या है असल वजह?

भागलपुर में महाराष्ट्र पुलिस का सर्च ऑपरेशन

महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के घर पर एक नोटिस चस्पा किया है, जिसमें उसे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

गिरफ्तारी तक जारी रहेगी कार्रवाई

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है। पुलिस का कहना है कि रेप का आरोपी निलेश कुमार की गिरफ्तारी तक यह अभियान जारी रहेगा। ज़रूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Court: डकैती, अपहरण और आत्महत्या के मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज

Darbhanga Court: दरभंगा में न्याय की चौखट पर कई आरोपियों को निराशा हाथ लगी...

Bhagalpur News: अकबरनगर में Water Supply Crisis एक हफ़्ते से पानी बंद, 200 घरों में हाहाकार, क्या है असल वजह?

Water Supply Crisis: अकबरनगर के वार्ड नंबर 10 में पिछले एक हफ्ते से बूंद-बूंद...

Bhagalpur News: भागलपुर Smack Drug Bust अकबरनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Smack Drug Bust: बिहार के अकबरनगर में पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का...