spot_img

Bhagalpur Bridge News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू होने की बड़ी खबर, अब होगा चौथे बेली ब्रिज का भी निर्माण! पढ़िए – क्यों पड़ी चौथे बेली ब्रिज की जरूरत?

विक्रमशिला सेतु पर अब तीन के बजाय चौथे बेली ब्रिज का भी निर्माण हो रहा है, जिससे 7 जून तक छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर बताया कि तकनीकी समस्या के बावजूद लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Bridge News: भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू होने का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। क्षतिग्रस्त सेतु पर पहले तीन बेली ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन अब सुरक्षा कारणों और तकनीकी समस्या के चलते चौथे बेली ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

क्यों पड़ी चौथे बेली ब्रिज की आवश्यकता?

विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाली को लेकर बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) युद्धस्तर पर काम कर रहा है। पहले तीन बेली ब्रिज की लॉन्चिंग के बाद अब चौथे स्पैन पर भी बेली ब्रिज लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नवगछिया की ओर से दूसरे स्पैन पर बेली ब्रिज का काम पूरा हो चुका है, वहीं भागलपुर की ओर 24 मीटर वाले स्पैन पर तीसरा बेली ब्रिज भी लगभग तैयार है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से ट्रकों और छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द, लगेंगी CCTV, बनेगा शेड, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधा!

Bhagalpur Bridge News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू होने की बड़ी खबर, अब होगा चौथे बेली ब्रिज का भी निर्माण! पढ़िए - क्यों पड़ी चौथे बेली ब्रिज की जरूरत?

चौथे बेली ब्रिज को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि टेक्निकल ऑडिट रिपोर्ट में उस स्पैन में मामूली तकनीकी समस्या बताई गई थी, जिस कारण वहां भी बेली ब्रिज बनाया जा रहा है। बीआरओ के इंजीनियर विशेष तकनीक के जरिए बेली ब्रिज लॉन्च कर रहे हैं ताकि मरम्मत कार्य के दौरान पुल की संरचना सुरक्षित बनी रहे। टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

युद्धस्तर पर जारी है काम, DM ने की मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज सेतु पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सात जून की तय समयसीमा तक काम पूरा कर छोटे वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। बीआरओ के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विपिन कुमार चंद लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तीन स्पैन पर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग हो चुकी है और एक अंतिम लॉन्चिंग बची हुई है, जो 140 फीट के स्पैन पर भागलपुर की ओर से होनी है।

पुल निर्माण निगम, बीआरओ और पथ निर्माण विभाग के वरीय अभियंता लगातार काम में लगे हुए हैं। ट्रैफिक रेगुलेशन, सड़क निर्माण, एंगल सुधार, पोर्टा केबिन, लाइनिंग मार्किंग और सिंगल लेन रेगुलेशन जैसी सभी छोटी-बड़ी तैयारियों पर टीम काम कर रही है ताकि सात जून से पहले आवागमन बहाल किया जा सके। वहीं क्षतिग्रस्त हिस्से पर स्थाई स्पैन निर्माण को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Banka Crime News: बांका कारोबारी मिथिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

लोगों से हमारा जो कमिटमेंट था कि सात जून से पहले छोटे वाहनों का परिचालन शुरू कर देंगे, उसे हम जरूर पूरा करेंगे। भागलपुर वासियों के लिए यह खबर निश्चित रूप से बड़ी राहत लेकर आएगी, क्योंकि यह पुल लाखों लोगों की जीवन रेखा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Politics News: नीतीश-सम्राट की ‘अचानक’ मुलाकात से बिहार में हलचल तेज, विधान परिषद चुनाव पर बड़ा मंथन?

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की अचानक हुई मुलाकात से बिहार की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली से लौटते ही हुई इस बैठक में विधान परिषद

Darbhanga Good News: दरभंगा के दोनार में 27.44 करोड़ से लगेगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार

दरभंगा के औद्योगिक क्षेत्र दोनार में 27.44 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग इकाई स्थापित होगी। मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल से 30

Gopalganj Arms Act News: अनंत सिंह मामले की CID जांच शुरू, विधायक की जमानत पर भी आया बड़ा अपडेट, मचा हड़कंप!

गोपालगंज आर्म्स एक्ट न्यूज: जेडीयू विधायक अनंत सिंह से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सरकार ने सीआईडी को सौंप दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस प

बेगूसराय डीटीओ घूसखोरी: बोलेरो इंट्री के नाम पर 6 हजार रिश्वत लेते लिपिक और दलाल गिरफ्तार

बेगूसराय में निगरानी विभाग ने DTO कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से लाए गए पिकअप बोलेरो की इंट्री के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते लिपिक संजय कुमार