spot_img

Bhagalpur E-Toilet Scam: भागलपुर के करोड़ों के ई-टॉयलेट हुए कबाड़, रिशु श्री की कंपनी पर FIR, करोड़ों के ई-टॉयलेट आखिर कैसे हुए कबाड़?

भागलपुर स्मार्ट सिटी में करोड़ों की लागत से बने 25 ई-टॉयलेट कुछ ही दिनों में हुए बर्बाद, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे रिशु श्री की कंपनी पर हुआ बड़ा एक्शन; नगर आयुक्त की भूमिका पर भी सवाल.

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur E-Toilet Scam: भागलपुर के करोड़ों के ई-टॉयलेट हुए कबाड़, रिशु श्री की कंपनी पर FIR, करोड़ों के ई-टॉयलेट आखिर कैसे हुए कबाड़? ई-टॉयलेट लाजपत पार्क, तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर, कोतवाली चौक, आदमपुर चौक, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित 12 अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए थे। इनमें ऑटोमैटिक दरवाजे, सेंसर आधारित फ्लशिंग सिस्टम और ऑटो क्लीनिंग तकनीक जैसी आधुनिक सुविधाओं का दावा किया गया था। इन ई-टॉयलेटों को कुछ ही समय में चालू होने के बाद खराब हो गए और वे कबाड़ में तब्दील हो गए। क्या है पूरा मामला। पढ़िए –

- Advertisement -

करोड़ों के ई-टॉयलेट अब कबाड़ में बदल चुके हैं?

मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर घोटाले में फंसे रिशु श्री के खिलाफ जांच की आंच अब भागलपुर तक पहुंच गई है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यहां करोड़ों रुपये के ई-टॉयलेट बनाए गए थे, जो अब कबाड़ में बदल चुके हैं। इस पूरे मामले में रिशु श्री की कंपनी पर बड़ा एक्शन लिया गया है। ईओयू सूत्रों का दावा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्थापित अधिकांश ई-टॉयलेट शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद अनुपयोगी और जर्जर हो गए। इसके बावजूद परियोजना की अधिकांश राशि का भुगतान कंपनी को कर दिया गया। फिलहाल करीब 50 लाख रुपये का भुगतान लंबित है, जिसे रोक दिया गया है।

- Advertisement -

करोड़ों के ई-टॉयलेट -प्रत्येक टॉयलेट की लागत 13 लाख रुपये से अधिक?

रिशु श्री की कंपनी रिलायबल एंटरप्राइजेज-रिलायबल इंफ्रा सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड को भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से 3.40 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। इस ठेके के तहत 25 ई-टॉयलेट का निर्माण होना था, जिसमें प्रत्येक टॉयलेट की लागत 13 लाख रुपये से अधिक बताई गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Champa River News: बड़ी राहत! भागलपुर की चंपा जवान हो गई... नदी हुई प्रदूषण मुक्त, 11 नालों का पानी अब STP में... DESHAJ TIMES में 8 मई को छपी खबर...किसने लूटी चंपा की जवानी!

करोड़ों के ई-टॉयलेट –रिलायबल कंपनी के साथ किया गया एकरारनामा भी रद्द?

यह परियोजना शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक शौचालय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके साथ ही रिलायबल कंपनी के साथ किया गया एकरारनामा भी रद्द कर दिया गया है। बकाया राशि जब्त किए जाने के बाद इसी वर्ष 9 फरवरी को इशाकचक थाने में रिलायबल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रिशु श्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच जारी है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

करोड़ों के ई-टॉयलेट आखिर कैसे हुए कबाड़?

हालांकि, यह महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी के सबसे असफल कार्यों में से एक साबित हुई। इन ई-टॉयलेटों को कुछ ही समय में चालू होने के बाद खराब हो गए और वे कबाड़ में तब्दील हो गए। इनका रखरखाव न होने के कारण शहरवासियों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका।

कंपनी पर दर्ज हुई FIR, नगर आयुक्त की भूमिका भी सवालों में

स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों ने कई बार कंपनी से पत्राचार किया, लेकिन कबाड़ बन चुके इन ई-टॉयलेट का रखरखाव नहीं किया गया। इसके बाद लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में से लंबित 50 लाख रुपये का भुगतान जब्त कर लिया गया। स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।ईओयू की जांच में सामने आया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 25 यूनिट ई-टॉयलेट के निर्माण का ठेका रिशु श्री की कंपनी रिलायबल इंटरप्राइजेज- रिलायबल इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। इस परियोजना के लिए सरकार की ओर से करीब 3.40 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस हिसाब से एक ई-टॉयलेट की लागत 13 लाख रुपये से अधिक बैठती है।

यह भी पढ़ें:  Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

राशि जब्त करने के साथ ही रिशु श्री की कंपनी का एकरारनामा भी रद्द कर दिया गया। इसी कड़ी में, इस साल 9 फरवरी को इशाकचक थाने में रिलायबल एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रिशु श्री पर एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। यह मामला रिशु श्री के मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर घोटाले के व्यापक जाल का एक हिस्सा माना जा रहा है, जिसकी जांच की आंच अब भागलपुर तक पहुंच गई है। जिस समय यह कार्य हुआ था, उस वक्त डॉ. योगेश सागर नगर निगम के नगर आयुक्त थे। उनकी भूमिका की विस्तृत जांच से बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद अधिकांश ई-टॉयलेट जर्जर और अनुपयोगी हो गए। इसके बावजूद परियोजना की अधिकांश राशि का भुगतान कंपनी को कर दिया गया। सूत्रों का दावा है कि रिशु श्री ने स्थानीय अधिकारियों से अपने कथित प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए भुगतान प्रक्रिया को भी प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Surya Ghar News: बिहार के गरीब परिवारों को बड़ी राहत! अब मुफ्त मिलेगी सौर ऊर्जा, लाखों के घरों में रोशन होगा भविष्य|CM Samrat Chaudhary ने क्या कहा!

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

भागलपुर स्मार्ट सिटी की इस परियोजना का उद्देश्य शहर के लोगों और बाहर से आने वाले यात्रियों को स्वच्छ और आधुनिक शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना था। हालांकि, यह योजना अपने मकसद में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई और करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए। अब देखना यह है कि इस पूरे घोटाले में आगे क्या कार्रवाई होती है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Sugar Mill News: गोपालगंज की इस चीनी मिल को स्क्रैप में काटने का कड़ा विरोध! हजारों किसानों ने किया बड़ा ऐलान

गोपालगंज के सासामुसा चीनी मिल में मशीनों को स्क्रैप में काटे जाने के खिलाफ किसानों ने बड़ा ऐलान किया है। बकाया भुगतान न होने तक फैक्ट्री को न काटने की मांग पर 2#GopalganjNews,#SugarMillProtest,#BiharFarmers

Madhubani Beer Seizure News: पश्चिम बंगाल से आ रही थी 1248 लीटर बीयर, NH-27 पर ऐसे हुआ बड़ा खुलासा! पढ़िए – एक गंध के...

मधुबनी के झंझारपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पार्सल वैन से 1248 लीटर विदेशी बीयर जब्त की है। पश्चिम बंगाल नंबर की वैन से मिली इस खेप के साथ#MadhubaniNews,#BeerSeizure,#BiharLiquorBan

Patna SI Candidates Protest: पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का भयंकर आक्रोश, सड़कों पर उतरे, विरोध मार्च, क्या रद्द होगी SI मुख्य परीक्षा? पढ़िए –...

पटना में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।#PatnaProtest,#SICandidates,#BiharExamScam

Nalasopara Actress Death News: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत मिलीं: खुश रील के बाद यह चौंकाने वाली खबर… ख़ुदकुशी!

मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे मनोरंजन जगत स्तब्#NalasoparaNews,#SanchitaUgale,#TVActressDeath