spot_img

Bhagalpur News: मस्ती और ठहाकों के बीच 6 दोस्त त्रिमुहान घाट गए नहाने… डूबने से 3 युवकों की मौत, कोसी की शोक में डूबा परिवार

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur News: काल बनकर आई कोसी की लहरें, जब एक साथ तीन घरों के चिराग बुझ गए। खुशियों का माहौल पल भर में मातम में तब्दील हो गया और अब पूरे गांव में सिर्फ सिसकियों की आवाज़ गूंज रही है। यह दर्दनाक घटना भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र की है, जहां त्रिमुहान घाट पर नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।

- Advertisement -

यह हादसा उस वक्त हुआ जब हरिओ (महेशपुर) गांव के रहने वाले छह दोस्त एक साथ नदी में स्नान करने पहुंचे थे। मस्ती और ठहाकों के बीच कब मौत ने दस्तक दे दी, किसी को पता नहीं चला। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय लक्ष्मण कुमार, 14 वर्षीय युवराज कुमार उर्फ प्रीतम और 12 वर्षीय नयन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Bhagalpur News: नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव के सभी छह दोस्त एक साथ बिहपुर के त्रिमुहान घाट पर कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान ही तीन दोस्तों का पैर फिसल गया और वे अनियंत्रित होकर गहरे पानी की ओर चले गए। जब तक उनके अन्य साथी कुछ समझ पाते, तब तक तीनों तेज बहाव में ओझल हो चुके थे। अपने दोस्तों को डूबता देख बाकी के तीन बच्चे बुरी तरह घबरा गए और चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: अकबरनगर हाट टेंडर में देरी,वोनगर पंचायत को हर महीने लग रहा हजारों का झटका, जानें पूरा मामला

गांव पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग घाट की ओर दौड़े। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SDRF और गोताखोरों ने निकाले शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे तीनों बच्चों के शवों को एक-एक कर नदी से बाहर निकाला गया। शवों को देखते ही घाट पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है, और हर आंख नम है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है। एक साथ तीन जवान मौतों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Strike: बिहार में बढ़ी सरकार की चुनौती, 1 मई से आशा कार्यकर्ता जाएंगी हड़ताल पर…. पढ़िए Bihar में हड़ताल का मौसम!

बिहार में नई सरकार के सामने चुनौतियां Bihar Strike: बिहार में नई सरकार के सामने...

Patna Mumbai Flight: 1 मई से हर दिन पटना से मुंबई नई सीधी उड़ान शुरू, जानें समय और फायदे

Patna Mumbai Flight: बिहार की राजधानी पटना से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का...

बिहार नगर परिषद अध्यक्ष: दो से ज़्यादा बच्चे होने पर गई कुर्सी, आयोग ने दिया ये बड़ा आदेश

बिहार नगर परिषद अध्यक्ष: बिहार के कैमूर जिले में एक ऐसी ख़बर सामने आई...

Madhubani News: मधुबनी पहुंचा शहीद अफसर कृष्ण भूषण का शव, पढ़िए राजकीय सम्मान, शोक और परिजनों की सीबीआई जांच की मांग

राजकीय सम्मान: सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार की हत्या के बाद मधुबनी में...