spot_img

Bhagalpur News: भागलपुर Criminal: खूंखार अपराधी कैलाश मंडल ने सुल्तानगंज गंगा में बहाए हथियार, किया हथियारों का पिंडदान, कहा – अब अपराध नहीं करुंगा!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Criminal: बिहार में अपराधियों के खिलाफ सरकार की सख्ती अब रंग ला रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘गोली चलाओगे तो गोली खाओगे’ वाले साफ संदेश के बाद अपराधियों में डर का माहौल है. इसी कड़ी में भागलपुर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने सबको चौंका दिया है.

- Advertisement -

यहां एक कुख्यात अपराधी ने पुलिस और कानून के खौफ से अपराध की दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया. बात सिर्फ फैसला लेने तक नहीं रुकी, उसने सुल्तानगंज के पवित्र गंगा घाट पर पहुंचकर अपने सारे अवैध हथियारों का विसर्जन भी कर दिया. यह मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया इलाके का है, जहां कैलाश मंडल नामक एक शख्स लंबे समय से अपराध में सक्रिय था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

खूंखार Bihar Criminal का अपराध से तौबा

कैलाश मंडल के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह कई बार जेल जा चुका है. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसे यह अच्छी तरह एहसास हो गया कि अब बिहार में पुलिस का रवैया पूरी तरह बदल चुका है और अपराधियों पर लगातार कठोर कार्रवाई हो रही है. यह बदली हुई व्यवस्था ही उसे अपराध छोड़ने पर मजबूर कर गई.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Coaching News: भाई की संदिग्ध मौत, जेल में बंद रोशन आनंद को मिली जमानत! क्या है Nepal कनेक्शन? खान सर ने क्या कहा -!

गंगा घाट पर ली अपराध न करने की शपथ

डर और पश्चाताप के इसी माहौल के बीच कैलाश मंडल ने अपराध से दूरी बनाने का निर्णय लिया. वह सुल्तानगंज के पवित्र गंगा घाट पहुंचा और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. इसके बाद उसने अपने पास मौजूद सभी अवैध हथियारों को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया. हथियार बहाने के बाद उसने हाथ जोड़कर यह प्रण लिया कि अब वह भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना में शामिल नहीं होगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

गंगा तट पर एक कुख्यात अपराधी द्वारा हथियार छोड़ने और अपराध से तौबा करने की खबर अब पूरे इलाके में मुख्य चर्चा का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और पुलिस के सख्त रुख की वजह से अब अपराधियों में सही मायने में डर पैदा हो रहा है. लोगों का मानना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से बड़े-बड़े अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं और यही वजह है कि ऐसे भागलपुर के Bihar Criminal भी अब मुख्यधारा में लौटने पर मजबूर हो रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna SI Candidates Protest: पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का भयंकर आक्रोश, सड़कों पर उतरे, विरोध मार्च, क्या रद्द होगी SI मुख्य परीक्षा? पढ़िए –...

पटना में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।#PatnaProtest,#SICandidates,#BiharExamScam

Nalasopara Actress Death News: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत मिलीं: खुश रील के बाद यह चौंकाने वाली खबर… ख़ुदकुशी!

मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे मनोरंजन जगत स्तब्#NalasoparaNews,#SanchitaUgale,#TVActressDeath

Patna High Court News: पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों ने ली शपथ, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर?

पटना हाई कोर्ट में आज सात नए जजों ने शपथ ली, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी। मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने दिलाई शपथ, लंबित मामलों में कमी की उम्मी#PatnaHighCourt,#BiharJudiciary,#JudgeAppointment

Deepak Prakash Minister News: मंत्री दीपक प्रकाश के पद पर खतरा? सुप्रीम कोर्ट का आया बिहार सरकार और चुनाव आयोग नोटिस!

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिना विधायक या एमएलसी बने दोबारा मंत्री बनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है,#DeepakPrakash,#BiharPolitics,#SupremeCourt