

भागलपुर में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़! भागलपुर में बड़ा खुलासा! अवर निबंधक विनय सौरभ पर आय से 188% ज्यादा संपत्ति का आरोप, EOU की धड़ाधड़ छापेमारी। 1.43 करोड़ की आय, 2.70 करोड़ की संपत्ति! भ्रष्टाचार में फंसे अफसर के ठिकानों पर छापा। भ्रष्टाचार का बड़ा खेल! भागलपुर के अवर निबंधक की अकूत संपत्ति पर EOU की कार्रवाई। सुबह-सुबह भागलपुर में हलचल! करोड़ों की संपत्ति के आरोप में अफसर पर EOU का बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अफसर पर मुकदमा, घर-दफ्तर खंगाले@संतोष पांडेय, भागलपुर,देशज टाइम्स
बिहार में बड़ी कार्रवाई: EOU की भागलपुर के अवर निबंधक विनय सौरभ के ठिकानों पर रेड, 188% अधिक संपत्ति!
भागलपुर, देशज टाइम्स। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को भागलपुर में जिला अवर निबंधक विनय सौरभ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारी पर आय से 188.23% अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है।
ज्ञात आय और संपत्ति में भारी अंतर
EOU जांच में खुलासा हुआ कि विनय सौरभ की वैध आय लगभग 1 करोड़ 43 लाख 85 हजार रुपये है। लेकिन सत्यापन के बाद सामने आया कि उन्होंने भ्रष्टाचार और अवैध तरीकों से करीब 2 करोड़ 70 लाख 78 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति बनाई है। यह उनकी ज्ञात आय से दोगुना से भी ज्यादा है।
मामला दर्ज और धाराएं
आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-21/2025, दर्ज तिथि: 21 अगस्त 2025, धाराएँ: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधित 2018) की धारा-13 (2), धारा-13 (1)(बी)
एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी
EOU की टीम ने न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर शुक्रवार को भागलपुर स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
छापेमारी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई में सहयोग कर रही है। सुबह से चल रही कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल और चर्चा का माहौल है।




 
