back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

भागलपुर में दिन-दहाड़ रिहायशी इलाके जोगसर SBI से पैसा निकालकर निकले सेवानिवृत अधिकारी से 5 लाख की लूट, घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ हो चुके अपराधी आए दिन हत्या और लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ताजा मामला जिले के जोगसर क्षेत्र का है। जहां बुधवार दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने राधा रानी सिंह रोड स्थित एसबीआई के सामने 5 लाख रुपये की छिनतई कर ली।

- Advertisement -

छिनतई करने वाले बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना को लेकर सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी चंद्र देव नारायण सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी निशीकांता के साथ राधा रानी सिन्हा रोड के सत्यम कंपलेक्स स्थित बैंक से घर बनाने के लिए पत्नी के खाते से 3 लाख और अपने खाते से 2 लाख रुपये यानी कुल 5 लाख रुपये निकालकर जैसे ही बैंक के नीचे खड़ी अपनी गाड़ी पर पहुंचे। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधी ने रुपये से भरा थैला छीन कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Mid Day Meal Worker Protest: 'अब और नहीं!', 10000 मानदेय के लिए पटना में गरजेंगी रसोइया, सरकार की बढ़ी टेंशन

पीरपैंती बाजार के चंद्र देव नारायण सिंह ने बताया
बाइक लेकर पहले से ही इंतजार कर रहे साथी के साथ छिनतई करने वाला युवक बाइक पर सवार होकर आदमपुर की ओर भाग गया।

रिहायशी इलाके में दिन दहाड़े हुए छिनतई घटना की सूचना पाते ही सीनियर एसपी बाबूराम, सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पुत्र रामचंद्र राजगुरु उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी है। जबकि उनकी बहू रंजना वर्मा देहरादून सचिवालय में बतौर आईएएस अधिकारी पदस्थापित हैं।

पीड़ित के ड्राइवर ने बताया कि घर बनाने के लिए बैंक से 5 लाख रुपए निकाले थे। पैसा बैंक से निकालने के बाद जैसे ही सड़क पर गाड़ी पर बैठ ही रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने आकर पहले गाड़ी का गेट बंद होने से रोका। इसके बाद रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: 20 फीट गहरी खाई पर चचरी पुल, जान हथेली पर रखकर मैट्रिक परीक्षा देने पहुंच रहे छात्र, प्रशासन मौन?

इससे पहले सोलह फरवरी को सुल्तानगंज में आरपीएफ जवान से लूटपाट की घटना हुई थी। हालांकि, मामले में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने दो बदमाशों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें बांका जिला के शंभुगंज थाना क्षेत्र के किरणपुर निवासी राजा बाबू व उसके चचेरे भाई शिवम कुमार और सुल्तानगंज स्टेशन रोड महाजन टोला का रहने वाला शिव कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरपीएफ जवान से लुटे गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। छापेमारी का नेतृत्व केस का जांचकर्ता जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कर रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें