spot_img

Bhagalpur News: भागलपुर में मातृ स्वास्थ्य, ISOPARB का बड़ा आयोजन, मकसद…गर्भवती की पोषण, नियमित जांच, देखभाल, देश के 27 जिले और साइंटिफिक प्रोग्राम

spot_img
- Advertisement -

मातृ स्वास्थ्य: भागलपुर में हुआ एक ऐसा साइंटिफिक प्रोग्राम, जहाँ गर्भवती महिलाओं की सेहत को लेकर कई अहम बातें सामने आईं। ISOPARB चैप्टर ने इस कार्यक्रम के जरिए ना सिर्फ जागरूकता बढ़ाई, बल्कि डॉक्टरों ने प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर से ही बेहतर देखभाल पर खास जोर दिया।

- Advertisement -

भागलपुर के एक निजी होटल में ISOPARB चैप्टर द्वारा आयोजित इस साइंटिफिक प्रोग्राम का उद्घाटन शहर के कई प्रमुख चिकित्सकों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथियों में डॉ. हीरालाल कोनर, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ. अनुपमा सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी और डॉ. प्रतिभा सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हीरालाल कोनर ने बताया कि ISOPARB की शुरुआत बिहार की राजधानी पटना से हुई थी और आज यह संस्था देश के 27 जिलों में सक्रियता से काम कर रही है।

- Advertisement -

डॉ. कोनर ने आगे कहा कि ISOPARB का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। संस्था लगातार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को शिक्षित कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर Criminal: खूंखार अपराधी कैलाश मंडल ने सुल्तानगंज गंगा में बहाए हथियार, किया हथियारों का पिंडदान, कहा - अब अपराध नहीं करुंगा!

गर्भावस्था में मातृ स्वास्थ्य की अहमियत

डॉ. प्रतिभा सिंह ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा समय में यह अत्यंत आवश्यक है कि महिलाएं गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही किसी कुशल चिकित्सक की निगरानी में रहें। उन्होंने बताया कि ISOPARB के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे महिला स्वास्थ्य बेहतर हो सके।

जागरूकता बढ़ाने के लिए ISOPARB के प्रयास

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भागलपुर के कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। यहाँ मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पोषण, नियमित जांच और प्रसव पूर्व देखभाल जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस कार्यक्रम ने भागलपुर में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए मातृ स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना जागृत करने का काम किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में Chain Snatching: डॉक्टर कर रहे थे इलाज, मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे अपराधगर्द, डॉक्टर के गले से सोने की चेन...

Chain Snatching: बिहार के मधुबनी में कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े...

Darbhanga News: दरभंगा Land Dispute में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, पढ़िए – जमीन मापी का DMCH स्कैन!

Land Dispute: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Drunk Arrest शराब के नशे में धुत 4 गिरफ्तार, सड़क पर कर रहे थे हंगामा

Drunk Arrest: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ...