back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, Bihar Board Exam 2023 Exam से एक हफ्ते पहले ही सेंटर पर पहुंचा 12वीं का प्रश्न पत्र

spot_img
- Advertisement -

बिहार शिक्षा व्यवस्था की एक बड़ी लापरवाही वाली खबर सामने आई है। घटना जमुई की है, जहां परीक्षा के एक सप्ताह पहले ही इंटर का प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया। प्रश्न पत्र कोषागार केंद्र पहुंचने की जगह परीक्षा केंद्र पर ही पहुंच गयी। यह लापरवाही विभाग के गलती की कारण हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जमुई में परीक्षा शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचा गया। हालांकि, भूल के बारे में जानकारी मिलने पर सभी केंद्रों से प्रश्न पत्र वापस मंगवा लिए गए। इसके बाद ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम में उसे लॉक किया गया। एक बड़ी लापरवाही के तहत जमुई के लिए बोर्ड से इंटर के प्रश्न पत्र भेज दिए गए। यहां प्रश्न पत्र को कापी समझकर जिला प्रशासन के व्यवस्थापकों ने जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर अग्रसारित कर दिया।

- Advertisement -

1 फरवरी से इंटर की परीक्षा की शुरुआत होनी है। लगातार जिला प्रशासन इसके पुख्ता तैयारियां करने का दावा कर रही है। लेकिन कोषागार की जगह जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने पर इसके लीक होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मीडिया के पहुंचने पर जिला प्रशासन हरकत में आई और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जमुई न्यूज़: समृद्धि यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का लछुआर में ऐतिहासिक जनसंवाद

इंटर परीक्षा में अभी एक सप्ताह बाकी है। इसको लेकर जिला प्रशासन लगातार दावे कर रही है कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। लेकिन जिला प्रशासन की तैयारियों का पोल सोमवार की देर शाम को ही खुल गया। जब परीक्षा से एक सप्ताह पहले ही इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र कोषागार केंद्र पहुंचने की जगह जिले के 25 केंद्रों पर विभाग की गलती के कारण पहुंच गया। इस वारदात के बाद प्रशासन के बीच अफरा- तफरी का महौल बन गया।

जानकारी के अनुसारख्जमुई में परीक्षा से एक सप्ताह पहले इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र कोषागार केंद्र पहुंचने की जगह जिले के 25 केंद्रों पर विभाग की गलती के कारण पहुंच गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मामले की गुप्त सूचना के बाद शहर के कचहरी चौक स्थित प्लस टू हाई स्कूल प्रश्न पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पहले पहुंचने की सूचना मिली तो इसकी पड़ताल की गई। जब टीम वहां पहुंची तो वहां मौजूद विद्यालय प्रबंधकों ने पहले तो प्रश्नपत्र को इंटर की कॉपी बताकर टालमटोल करते रहे, लेकिन देर रात तक जब सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आ गया। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी की लापरवाही के कारण जिले के 25 केंद्रों पर इंटर परीक्षा से एक सप्ताह पहले ही प्रश्नपत्र गलती से पहुंच गया।

कचहरी चौक स्थित प्लस टू हाई स्कूल में प्रश्न पत्र परीक्षा से 1 सप्ताह पहले पहुंचने की खबर खबरची गुप्त सूचना के आधार पर मिली तब इसकी पड़ताल की गई। जब टीम वहां पहुंची तो वहां मौजूद विद्यालय प्रबंधकों ने पहले तो प्रश्नपत्र को इंटर की कॉपी बताकर टालते रहें। लेकिन देर रात तक जब सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आ गया। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी की लापरवाही के कारण जिले के 25 केंद्रों पर इंटर परीक्षा से 1 सप्ताह पहले ही प्रश्नपत्र पहुंच गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

19 मार्च 2026, गुरुवार का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: ब्रह्मांड की अलौकिक ऊर्जाओं और ग्रह-नक्षत्रों के सूक्ष्म स्पंदनों से संचालित इस...

Sanjay Dutt की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनरिया’ बैन, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन!

Sanjay Dutt News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों 'केडी: द डेविल' फिल्म का...

चैत्र नवरात्रि 2026: इन उपायों से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, बरसेगी कृपा और सुख-समृद्धि

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत होता है,...

Free Fire MAX Redeem Codes: 18 मार्च 2026 के ताजा कोड्स से पाएं शानदार उपहार

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच का नया अध्याय,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें