back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

#BigNews-पटना से NEET की परीक्षा देकर लौटी छात्रा की कोरोना से मौत, दो बहन भी पॉजिटिव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। कोरोना को लेकर जिले के सकरा थाना इलाके के एक गांव एक बड़ी खबर आ रही है। पटना से मेडिकल की प्रवेश परीक्षा (NEET) देकर लौटी छात्रा की मौत हो गई है। रविवार को छात्रा की नीट (NEET) की परीक्षा पटना में थी। शाम को जब वह परीक्षा देकर लौटी तभी उसकी तबीयत बिगड़ी। बुखार,पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले गए। करोना जांच हुई। इसमें वह पॉजिटिव निकली। उसे पताही हवाई अड्डा पर बनाए गए पीएम कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया जहां हालत लगातार बिगड़ती गई।

- Advertisement -

बाद में उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया मगर तब तक उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें छात्रा की छोटी बहन व एक बहन की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। उन दोनों को पीएम कॉविड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिकंदरपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार कराया। वहीं, राज्य स्वास्थ्य समिति ने छात्रा की मौत की जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में UPI One World का नया अध्याय

UPI: भारत की डिजिटल क्रांति में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है।...

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

सूर्य ग्रहण 2026: जानिए क्या करें और क्या न करें, इसका प्रभाव और सावधानियां

Surya Grahan 2026: आकाशीय पिंडों की चाल, ब्रह्मांड की अद्भुत लीला और ज्योतिषीय महत्व,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें