spot_img

Bihar Crime News | Madhubani News | शादी के लिए Surat से घर आ रहे युवक की हत्या

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News | Madhubani News| शादी के लिए Surat से घर आ रहे युवक की हत्या कर दी गई है। मामला, बेनीपट्टी के अरेर थाना क्षेत्र का है जहां हत्या से बौखलाए आक्रोशित लोगों ने अरेर के लोहा में सड़क जाम कर जमकर विरोध जताया है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Madhubani News | युवक की हत्या कर लाश को लोहा हाईस्कूल के पीछे बगीचे में फेंका

बेनीपट्टी के अरेर थाना क्षेत्र के लोहा हाईस्कूल के पीछे बगीचे से एक युवक का शव मिला है़। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है़। परिजन हत्या कर शव को उच्च विद्यालय के पिछे फेंक दिये जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Madhubani News | सूरत में करता था राकेश काम, शादी करने ट्रेन पकड़कर आ रहा था घर

मृतक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के कुस्मौल भालचोरी के अशोक यादव के 18 वर्षीय पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है़ कि मृतक गुजरात के सूरत में हीरा घसने का काम करता था और शादी के उदेश्य से 22 जनवरी को सूरत से ट्रैन पकड़ अपने घर के लिए रवाना हुआ था और गुरुवार को घर पहुंचने वाला था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: यात्रियों को सौगात: दरभंगा-रक्सौल और मुजफ्फरपुर-रक्सौल की मेमू ट्रेन अब नए स्टेशनों तक जाएगी, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Crime News | Madhubani News | आक्रोशित लोगों ने रहिका जयनगर मार्ग को लोहा में किया घंटों जाम

गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग जब शौच के लिए हाईस्कूल के पिछे बगीचे में पहुंचे तो शव देख शोर मचाना शुरू किया। कूछ देर में ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी और पुलिस को सूचना दी गयी। जहां अरेर थाना पुलिस स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।

Bihar Crime News | Madhubani News | आधारकार्ड से हुई राकेश की पहचान,मिली परिजनों को जानकारी

युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से बरामद आधार कार्ड के हिसाब से युवक की पहचान हो सकी और मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। इधर, घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों की ओर से रहिका-जयनगर एनएच 105 को लोहा में जाम कर यातायात परिचालन ठप करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।

Bihar Crime News | Madhubani News | Murder of a young man coming home for marriage
Bihar Crime News | Madhubani News | Murder of a young man coming home for marriage

Bihar Crime News | Madhubani News | बेनीपट्टी की एसडीपीओ नेहा कुमारी और अरेर एसएचओ नेहा निधि पहुंची

आक्रोशित भीड़ अपराधी की गिरफ्तारी, परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग कर रहे थे। फिलहाल सूचना पर बेनीपट्टी के एसडीपीओ नेहा कुमारी और अरेर एसएचओ नेहा निधि दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों से वार्ता कर जाम हटवाने के प्रयास में जुटे हुए थे।

Bihar Crime News | Madhubani News | आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग हुए शांत, हटाया जाम

घंटों बाद एसडीपीओ की ओर से दिये गए आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। तब जाकर यातायात परिचालन पुनः सुचारू हो पाया। बता दें कि मृतक चार भाई बहन है़।

यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Bihar Crime News | Madhubani News | एसएचओ नेहा निधि ने देशज टाइम्स को बताया, बारीकी से चल रही जांच

एसएचओ नेहा निधि ने देशज टाइम्स बताया कि शव को देखने के उपरांत यह प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होता है़। फिलहाल पुलिस मामले कि बारीकी से जांच कर रही है़। दूसरी ओर स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ नेहा कुमारी लोहा चौक पर दुकानों ओर प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेज प्रताप यादव ने RJD से किया किनारा, गीता पर कसम खाकर बोले- कभी नहीं लौटूंगा

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित लालू प्रसाद यादव के बड़े...

Bihar Electricity System: बिहार में बिजली विभाग का नया सॉफ्टवेयर बना सिरदर्द, 24 दिनों से ठप कामकाज, उपभोक्ता परेशान

Bihar Electricity System: बिहार का बिजली विभाग उपभोक्ताओं को हाईटेक और पारदर्शी सेवा देने...

Bihar Crime: पटना में 27 लाख लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं! ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से पूरे राज्य...

Bihar School Alumni: सम्राट सरकार का बड़ा प्लान, पुराने स्कूलों से जुड़ेंगे सफल IAS-IPS

Bihar School Alumni: बिहार के सरकारी स्कूलों का नाम सुनते ही अक्सर जर्जर इमारतें...