मई,9,2024
spot_img

Bihar Election: पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार पर केमिकल अटैक, आंख फोड़ी

spot_img
spot_img
spot_img

सीवान, देशज न्यूज। चुनाव  अब हिंसक हो रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों पर हमले की फेरहिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। ताजा मामला सीवान का है। उम्मीदवार रामेश्वर सिंह पर केमिकल स्याही से अटैक किया गया जिससे उनकी एक आंख फूट गई है। गहरा जख्म गंभीर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, सीएम की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह पर हमला कर दिया। असामाजिक तत्वों  केजानलेवा हमले से सीवान में प्लूरल्स पार्टी का चुनाव प्रचार अचानक सहम गया। वहीं, उम्मीदवार रामेश्वर को गंभीरावस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीवान सदर सीट से पुष्पम प्रिया पार्टी के उम्मीदवार रामेश्वर सिंह पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह प्रचार से लौट रहे थे। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने उन पर केमिकल वाली स्याही फेंक दी, जिससे उनकी आंख में गहरा जख्म हो गया है। आनन-फानन में रामेश्वर सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी आंख बुरी तरह फूट गई है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Bihar STF और Muzaffarpur Police की Joint Combing, राजद नेता सह मुखिया पुत्र को AK-47 के साथ दबोचा, दो साथी भी चढ़े हत्थे

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें