बिहार में विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया है। बिहार विधानसभा में विश्वासमत से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने पद छोड़ दिया है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। बिहार विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। स्पीकर को हटाए जाने का प्रस्ताव पास हो गया। विपक्ष का कुल जोड़ 112 ही आया।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
Bihar Floor Test Live : | स्पीकर को हटाए जाने के पक्ष में 38 विधायक खड़े हुए
Bihar: 3 RJD MLAs sit on government side ahead of trust vote of Nitish government
Read @ANI Story | https://t.co/wd3xAoo3tf#RJD #NitishKumar #Bihar pic.twitter.com/AoFChXoDa8
— ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2024
Bihar Floor Test Live : | भाजपा के विधायक नंद किशोर यादव ने पेश किया था
स्पीकर को हटाए जाने के पक्ष में 38 विधायक खड़े हुए। स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव भाजपा के विधायक नंद किशोर यादव ने पेश किया था। स्पीकर पद से अवध बिहारी चौधरी के हटने के बाद राजद के तथाकथित खेला करने की उम्मीदें शांत पड़ गई हैं।
Bihar Floor Test Live : | फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर लेगी यह तय हो गया है
अवध बिहारी चौधरी के पद छोड़ने के बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी विधानसभा की कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं। अब नीतीश सरकार (Nitish Government) फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर लेगी यह तय हो गया है।
Bihar Floor Test Live : | अवध बिहारी चौधरी को हटाया जाना महागठबंधन के लिए झटका है
अवध बिहारी चौधरी को हटाया जाना महागठबंधन के लिए झटका है। एनडीए सरकार बनाने के बाद से 28 जनवरी को ही वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के लिए 128 विधायकों का हस्ताक्षर पत्र विधानसभा सचिव को सौंप दिया था।
Bihar Floor Test Live : | महागठबंधन के नेता खेल करने की बात कर रहे थे
जिस तरह की चर्चा थी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेता खेल करने की बात कर रहे थे ऐसे में लग रहा है कि उन्हें झटका लगा है। दरअसल बिहार में एनडीए सरकार को गिराने के लिए महागठबंधन के नेता पूरी तैयारी में थे। दो दिनों पहले से तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी के सभी विधायकों को ‘नजरबंद’ कर दिया गया था। कहा जा रहा था कि जेडीयू और बीजेपी के कई विधायक सदन में नहीं आएंगे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी नहीं बनीं।
Bihar Floor Test Live : | राजद को झटका सिर्फ अवध बिहारी चौधरी के हटने के कारण नहीं लगा है
राजद को झटका सिर्फ अवध बिहारी चौधरी के हटने के कारण नहीं लगा है। बल्कि उसके खेला करने के दावों को उसके अपने विधायकों ने झटका दे दिया है। राजद के विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे हैं। यानि वे राजद के साथ सरकार के विश्वासमत में नहीं हैं।