back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar News | Fire In Motihari | आग में जिंदा जलकर गृहस्वामी की मौत, कई घर जले

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar News | Fire In Motihari | आग में जिंदा जलकर गृहस्वामी की मौत, कई घर जले। यह खबर मोतिहारी से है। इस वक्त की बड़ी खबर में अगलगी की वारदात में गृहस्वामी की जिंदा जलकर मौत हो गई है।


Bihar News | Fire In Motihari | आधा दर्जन घर जलकर राख, जिंदा जलकर मौत से कोहराम

वारदात जिले के मलाही थाना क्षेत्र के मलाही नहर के समीप का है जहां बुधवार को अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं। वही घर में सोये गृहस्वामी मलाही गांव के 40 वर्षीय रतन साह की जलकर मौत हो गई है।


Bihar News | Fire In Motihari | आधा दर्जन बकरी व मवेशी की भी जलकर मौत

आग लगने की इस घटना में करीब आधा दर्जन बकरी व मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जिंदा जले मृतक की पहचान मलाही गांव के 40 वर्षीय रतन साह के रूप में किया गया है।


Bihar News | Fire In Motihari | अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने बताया

अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि आग भीषण थी। गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची। आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस दौरान लगभग आधा दर्जन घर जल गए। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। कई मवेशी जले हैं। अलाव के चिंगारी से आग लगने की बात बतायी जा रही है।


Bihar News | Fire In Motihari | घटना करीब रात के बारह बजे के बाद की है। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान

पीड़ित लोगो ने बताया कि घटना करीब रात के बारह बजे के बाद की है।आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर स्थानीय सीओ व अधिकारी पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे है।


Bihar News | Fire In Motihari | फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर

जानकारी के अनुसार, अगलगी की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आग की लपटें काफी तेज थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तलक देर हो चुकी थी।


Bihar News | Fire In Motihari | अलाव ने छीन ली जिंदगी, घर से निकल ना पाया रतन

अगलगी की घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को जब्त कर तत्काल पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात से ठंड अधिक है। लोग अलाव सेंक रहे हैं। अंदेशा है कि रतन साह के घर में  अलाव से ही फूस के घर में आग लगी होगी।


Bihar News | Fire In Motihari | आग इतनी भड़की कि देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले लिया

इसके बाद आग इतनी भड़की कि देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले लिया। कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोग अपने घरों से निकल कर भागे। हर तरफ चीख पुकार मची। लेकिन रतन साह घर से निकल नहीं पाए और आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन...

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ ‘समाप्त’

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ 'समाप्त' हत्या...

मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल...

Samastipur Medical College में जल्द शुरू होंगे Gynecology और Surgery Departments | Darbhanga Commissioner Kaushal Kishore ने कहा – जल्द शुरू हो इलाज

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे गायनी-सर्जरी विभाग! आयुक्त ने दिए निर्देश।समस्तीपुर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें