spot_img

बिहार के जेल में कैदी की संदेहास्पद मौत, भड़के परिजनों का बवाल, पुलिसकर्मियों को पीटा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहारशरीफ। हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के मंडल कारा में बंद कैदी की मौत से उसके परिजन भड़क गए और जमकर बबाल मचाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना गुरूवार की सुबह की बतायी जाती है जहां हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के मंडलकरा में बंद कैदी मुन्ना प्रसाद की बुधवार की रात्रि तबियत खराब हो गया जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

घटना की जानकारी कैदी के परिजनों को दी गयी। सूचना पाते ही कैदी के परिजन आक्रोशित हो गये और इलाज कराने आये पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। स्थिति की भयावहता को देखकर हिलसा अनुमंडल के पदाधिकारियों को बुलाया गया तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

कैदी के पुत्र उमेश ने बताया की उनके पिता बैंक से लोन लिया था। जिसका भुगतान नही करने पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। जब उनकी तबियत खराब हुई तो सूचना नहीं दी गयी। आज गुरूवार को मरने की सूचना दी गयी।

परिजनों को आशंका है कि उनके साथ मारपीट की गई है। जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहूुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुट गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity

NEET परीक्षा देने जा रहे हैं? बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़, गर्मी की टेंशन खत्म!

Bihar NEET Exam: बिहार में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत देने के लिए राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मंदिरों में मुफ्त पानी, चना औ#NEETExam , #neet #bihar

दरभंगा वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जयपुर के लिए नई Amrit Bharat Express, 23 स्टेशनों पर रुकेगी, 3 राज्यों से गुजरेगी, जानिए

Bihar Amrit Bharat Express: राजस्थान और बिहार के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा तक चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिले#BiharRailNews,#AmritBharatExpress,#DarbhangaTrain