back to top
30 अप्रैल, 2024
spot_img

Bihar Weather Today: आज बरसेगा बरखा….बिहार के कई जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है, जहां मंगलवार को राज्य के 31 जिले में कुछ कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई तो वहीं आज यानी गुरुवार को भी बिहार के लगभग सभी जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। दक्षिण बिहार के 19 जिले में एक दो स्थानों पर बहुत हल्की बर्षा, मेघ गर्जन और झोंके के साथ हवा चलने की संभावना है।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

आज गुरुवार को मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर- मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के 24 जिलों के अनेक स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है।

कई जिलों में झोंके के साथ तेज हवा भी चल सकती है। किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 23 से 26 मई तक राज्य के सभी जिलों में होने वाली वर्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Today : Patna समेत 20 जिलों में Alert, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, जानिए पूरा Update

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, राज्य के उत्तरी भाग के 19 जिले में भारी और मध्यम स्तर की वर्षा के साथ तेज हवा की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और किशनगंज में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन जिलों में किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Today : Patna समेत 20 जिलों में Alert, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, जानिए पूरा Update

आज पूरे बिहार में वर्षा के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे रहने का पूर्वानुमान है। बीते बुधवार को तापमान में वृद्धि देखी गई।

राजधानी पटना में मंगलवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ बुधवार को 37.1 डिग्री तापमान रहा। राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में वृद्धि देखी गई। बुधवार को सबसे अधिक तापमान भोजपुर में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान समस्तीपुर के पूसा में 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार! ₹80 करोड़ के बजट, ₹15 लाख के टेंडर, हर वार्ड में नल-RO, फॉगिंग मशीन और डिजिटल नगर...

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार आज दिखी!...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi पहुंचे Kamtaul Zone Police Inspector Office, तो क्या कहा?

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बुधवार को...

Darbhanga में Madhubani के युवक की हत्या में…’प्रेम संबंध’ 7 में एक सहेली भी

, सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज केवटी/दरभंगा, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें