
Darbhanga DeshajTimes Bureau| दरभंगा पहुंचे उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को निशाना बनाया। वहीं कहा कि मोदी के खौफ से I.N.D.I.A गठबंधन बना है।
उन्होंने दरभंगा की धरती से दावा किया कि काफी संख्या में भाजपा के साथ देश के मुसलमान हैं। उन्होंने कहा, यह नया गठबंधन चोरों का गठबंधन है। इसमें कुछ लोग जेल में हैं। कुछ लोग बेल पर बाहर राजनीति कर रहे है। कुछ तो जेल जाने की प्रतीक्षा में हैं। आप लोग थोड़े दिन रुक जाइए, यह गठबंधन (BJP’s Sakshi Maharaj calls Rahul a joker in Darbhanga, calls him a monkey) खुद ही टूट कर खंड-खंड हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सांसद साक्षी महाराज पत्रकारों से बात करते हुए I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला बोला। कहा कि ये गठबंधन जो देश मे बनाया गया है उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खौफ है।
प्रधानमंत्री जहां एक तरफ सबको लेकर चलने की बात करते है। हमलोग सबका साथ सबका विकास और विश्वास लेकर चलते हैं, वहीं यह जो गठबंधन बना है वह तो गरीब किसान और विकास की तो कोई बात भी नही करता है। इनका बस एक ही एजेंडा है किसी भी तरह से मोदी को हटाओ इससे ज्यादा इनलोगों की कोई सोच ही नही है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…
यह नया गठबंधन चोरों का गठबंधन है जिसमे कुछ लोग जेल में है कुछ लोग बेल पर बाहर राजनीति कर रहे है। कुछ तो जेल जाने की प्रतीक्षा में है। आपलोग थोड़े दिन रुक जाइये यह गठबंधन खुद ही टूट कर खंड खंड हो जाएगा।
साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला करते हुए कहा कि वह जोकर के जैसा बन गए हैं। कांग्रेस पार्टी तो समाप्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बैनर्जी देश के उपराष्ट्रपति का मजाक बना रहे हैं। और राहुल गांधी बंदर की तरह वीडियो बना रहे हैं। इससे केवल उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं है।
भाजपा देश की राजनीति करती है वह जो लोगों को कहती है उसको पूरा भी करती है। हम जब एक हुआ करते थे तभी भी हम कहते थे कि कसम राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे तो अब मंदिर बन गया है। अगले वर्ष 22 जनवरी को उसका उद्घाटन है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सबसे पहले पूजा और दर्शन करेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। वह किसी के तुष्टिकरण और वोट की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में देश के किसी भी कोने में कोई साम्प्रदायिक दंगे नही हुए।
उन्होंने कहा कि विरोधी मुस्लिम को भय दिखाती है कि भाजपा मुसलमानों को खा जाएगी उन्होंने हमलोग तो लहसुन प्याज भी नही खाते है तो मुसलमानो को कैसे खाएंगे। मुसलमान इसको गलत साबित करते हुए भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं।






