back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 9, 2026
spot_img

भागलपुर में फिर जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट, दो जख्मी, लोगों में दहशत…बार-बार ब्लास्ट का कनेक्शन नहीं तलाश रहा प्रशासन

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर जिले में तीन मार्च 2022 (गुरुवार) की देर रात भयंकर विस्‍फोट हुआ था। जोरदार धमके से सभी दहशत में आ गए थे। पूरे शहर में उसकी गूंज सुनाई दी थी। घटना में कई मकान ध्‍वस्‍त हो गए थे। 14 लोगों के मारे जाने के बाद भी प्रशासन नहीं जागा। एक दर्जन से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हुए। प्रशसन सोया रहा। यही वजह है कि  जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के काजीचक मोहल्ले में आज बम ब्लास्ट फिर हुआ है।

- Advertisement -

हालांकि, इसमें आंशिक रूप से 2 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के कोई बड़े स्तर पर जानमाल के नुक़सान की बात सामने नहीं आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मोजाहिदपुर पुलिस मौके पर अपने दल बल के साथ पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

आसपास के लोगों का कहना है कि यहां अक्सर इस तरह की घटना सामने होती ही रहती है। ब्लास्ट की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनी गई। जिससे कि लोगों में भय का माहौल बन गया। कुछ दिन पहले भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजबलीचक में बम ब्लास्ट होने से कई लोगों की मौत हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Blue Sparrow Missile: ईरान में आधुनिक युद्ध कला का एक नया अध्याय...सर्वोच्च नेता खामेनेई की 'ब्लू स्पैरो मिसाइल' से मौत, भारत के लिए क्या हैं इसके गहरे मायने?

मामले में सिर्फ थानाअध्यक्ष को सस्पेंड किया गया था। फिलहाल बम ब्लास्ट होने से इलाका दहल उठा है। एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम ब्लास्ट हुआ या फिर सिलेंडर विस्फोट हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि बम ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से पुलिस बचती नजर आ रही है।

विस्फोट के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल घरवालों से हल्की पूछताछ कर वहां से निकल गए। स्थानीय महिला का कहना है कि विस्फोट काफी तेज था। इससे पहले भी भागलपुर में पिछले कुछ जगहों पर बम मिलने की सूचना पाई गई है। उसके बावजूद भी आज विस्फोट होने के बाद जहां घरवाले से छुपाने का प्रयास कर रहे थे। वही पुलिस भी इसे विस्फोट नहीं मान रही थी। बिना कोई जांच किए ही वहां से निकल गई। जबकि यहां पर विस्फोट होने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर 2: Ranveer Singh की फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा!

Ranveer Singh News: सिनेमा के गलियारों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में फिर से MBBS Course शुरू करने की तैयारी, छात्रों के लिए नई उम्मीद

MBBS Course: श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर राष्ट्रीय चिकित्सा...

स्टॉक मार्केट में भू-राजनीतिक उथल-पुथल: निवेशकों के 12 लाख करोड़ डूबे

Stock Market: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें