back to top
2 मई, 2024
spot_img

दो पक्षों के बीच खूनी खेल, महिला की पीट-पीटकर हत्या

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

पटना के बिहटा में एक बार फिर दो पक्षों के बीच खूनी खेल देखने को मिला है। थाना क्षेत्र की श्रीचंदपुर पंचायत के बेंचू टोला में मंगलवार की देर रात 10 बजे नाली विवाद में दो पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

इसमें एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, आधा दर्जन लोग जख्मी हैं। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा है।

नेउरा ओपी प्रभारी श्याम प्रभा कुमारी ने बताया की श्रीचंदपुर पंचायत के मुखिया अवधेश यादव और उनके पड़ोसी लालबाबू राय के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब आठ बजे दोनों ही परिवार के बीच फिर से विवाद हुआ और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट होने लगी।

जानकारी के अनुसार, बिहटा के नेउरा में मुखिया और पड़ोसी के बीच नाली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जहां मुखिया की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

इस घटना में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हुए है। मृत महिला की पहचान बेचूं टोला गांव निवासी लालबाबू राय की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुईं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar के सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों की 13 मई से ' छुट्‌टी '

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की श्रीचंदपुर पंचायत के बेंचू टोला में मंगलवार की देर रात 10 बजे नाली विवाद में दो पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, आधा दर्जन लोग जख्मी हैं। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें:  हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, बाल-बाल बचे CM Nitish

नेउरा ओपी प्रभारी श्याम प्रभा कुमारी ने बताया की श्रीचंदपुर पंचायत के मुखिया अवधेश यादव और उनके पड़ोसी लालबाबू राय के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब आठ बजे दोनों ही परिवार के बीच फिर से विवाद हुआ और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट होने लगी।

बिहटा के श्रीचंद्रपुर पंचायत के बेचूं टोला गांव मे पंचायत के वर्त्तमान मुखिया राम अवधेश राय और उनके पड़ोसी के बीच नाली का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर एकबार फिर से कहा सुनी हुई और इसी दौरान दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई।

इसी दौरान मुखिया से तरफ से एक बुजुर्ग महिला पर बुरी तरह से हमला किया गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में दोनों पक्ष के तरफ से दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Amas-Darbhanga Expressway से जुड़ेगा उत्तर-दक्षिण बिहार, 4 घंटे की दूरी होगी कम, सीधा संपर्क...आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे से 7 जिलों के लिए नई सड़कें, नए पुल और नया भविष्य

इस झड़प में बेंचू टोला निवासी लालबाबू राय की पत्नी देवनती देवी की पिटाई से मौत हो गई है। वहीं, दोनों तरफ से आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस के अनुसार, महिला के स्वजनों ने मुखिया अवधेश यादव समेत चार-पांच लोगों को हत्या मामले में आरोपित बताया है।

घटना की सूचना पर पहुंची नेउरा ओपी की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

हत्या से आक्रोशित स्वजनों का आरोप है कि पुलिस घंटों मूकदर्शक बनी। लोगों के बीच विवाद से पुलिस ने किनारा कर लिया। यदि पुलिस सक्रिय रहती तो महिला की जान बच सकती थी।

जरूर पढ़ें

Bihar Teachers: सरकारी शिक्षकों के लिए GOOD NEWS, मिला डिजिटल ब्रह्मास्त्र, 12 फायदे, घर बैठे

बिहार के लाखों शिक्षकों को आखिरकार बरसों बाद बड़ी राहत मिली है! शिक्षा विभाग...

एंबुलेंस की तेज होती सायरन, अंदर छलकती ‘अंगुरी ‘, तहखाने का Inter-State Liquor Network Exposed

एंबुलेंस की बज रही थी सायरन। पुलिस पहुंची। बताया गया अंदर है मरीज। जब...

हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, बाल-बाल बचे CM Nitish

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच...

Bihar के सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों की 13 मई से ‘ छुट्‌टी ‘

बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक बड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें