spot_img

दिनदहाड़े विद्यालय में घुसकर बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका के सीने में उतार दी धांय-धांय गोली

spot_img
- Advertisement -

छपरा में दिनदहाड़े विद्यालय में घुसकर बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका के सीने में गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी अपराधी बाइक से पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

- Advertisement -

छपरा के मुरार टोला में बदमाशों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी और फिर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। अस्पताल में भर्ती शिक्षिका नमिता की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

गंभीर रूप से जख्मी शिक्षिका जिले के नगरा ओपी क्षेत्र के मुरार टोला निवासी मनजीत सिंह की 30 वर्षीय पत्नी कुमारी नमिता बताई गई है। जो कि गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरार टोला में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। वह आज विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान कुछ अपराधी विद्यालय में घुसकर उसे गोली मारकर फरार हो गये।

- Advertisement -

इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी शिक्षिका को आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।

इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि महिला के राइट साइड सीने में गोली लगी है, जो कि एग्जिट है। उनको इंटरनल ब्लीडिंग हो रहा है। स्थिति बिगड़ रही थी। जिसको देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। हालांकि परिजन फिलहाल कुछ भी बताने में सक्षम नहीं है। परिजनों का कहना है कि वह विद्यालय में पढ़ा रही थी, तभी अपराधी पहुंचे और उसके सीने में गोली मारकर फरार हो गये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर मंडल में Fire Safety Audit का बड़ा फैसला, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा होगी मजबूत

Fire Safety Audit: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आग की घटनाओं से...

Daebhanga News: दरभंगा में ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, लहठी थमाकर हुए फरार

फर्जी पुलिस फ्रॉड: बिहार के दरभंगा में एक बार फिर शातिर ठगों ने पुलिस...

Bhagalpur News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन की मौजूदगी में Bihar Agricultural University Convocation 443 छात्रों को मिली उपाधि, तकनीक से लैस थे डिग्री सर्टिफिकेट!

Bihar Agricultural University Convocation: भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह भव्य...

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: ‘टंग ऑफ स्लिप’ कहकर तेजस्वी ने खींची NDA की लाइन, ठहाकों से गूंजा सदन

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस....