spot_img

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम तोरे घर मा…!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है। सोचिए, शादी के दिन दूल्हे की गाड़ी बीच रास्ते में फंस जाए और दुल्हन मंडप में इंतजार करती रह जाए! ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों बक्सर में देखने को मिल रहा है, जहां ईंधन की भारी कमी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

- Advertisement -

पेट्रोल पंपों पर ‘पेट्रोल नहीं है’ के बोर्ड लगे हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जहां तेल उपलब्ध है, वहां सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के महाराजा पेट्रोल पंप पर सैकड़ों की संख्या में लोग लाइन में खड़े नजर आए। अपनी बारी आने तक लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, CNG की भी कमी

केवल पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी पंपों पर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां भी वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग किसी तरह अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। यह ईंधन संकट अब बक्सर की पहचान बन गया है।

- Advertisement -

Bihar Petrol-Diesel Crisis: शादी-ब्याह पर पड़ा संकट

इस Bihar Petrol-Diesel Crisis का असर अब शादी-विवाह जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कई बारातियों की गाड़ियां रास्ते में ही पेट्रोल खत्म होने के कारण रुक गईं, जिससे पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। सबसे हैरान करने वाली स्थिति तब देखने को मिली, जब एक दूल्हे की गाड़ी बीच रास्ते में ही पेट्रोल खत्म होने से फंस गई। दूल्हा समय पर मंडप तक नहीं पहुंच सका और उधर दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में बैठी रही। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

लोगों में बढ़ रही नाराजगी और प्रशासन से उम्मीद

लगातार हो रही परेशानी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जल्द कोई ठोस कदम उठाएगा। फिलहाल, पेट्रोल-डीजल की कमी ने बक्सर में आम से लेकर खास तक सभी को परेशान कर रखा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...

Patna News: पटना में 65 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: अब नगर निगम करेगा बड़ी कार्रवाई!

संपत्ति कर: पटना में अगर आपका भी कोई मकान या दुकान है और आपने...

बिहार सिंचाई व्यवस्था: CM Samrat का बड़ा कदम, हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

बिहार सिंचाई व्यवस्था: बिहार के किसानों की खुशहाली और खेतों को पानी पहुंचाने के...

Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से जुड़ी...