back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Crime in Bihar: भूमि विवाद में युवक कि हत्या, गांव में तनाव, पुलिस कर रही कैम्प, जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बक्सर। जिले के मुरार थाना क्षेत्र के मनपा पुल के समीप बीती  रात घात लगाये अपराधियों ने शुभम कुमार (26 ) वर्षीय युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार हत्या के मूल में भूमि विवाद है।घटना कि जांच में जुटी पुलिस भी इससे इनकार नही कर रही है।युवक की हत्या का विरोध इस कदर है कि बीती रात से ही ब्रह्मपुर ,मुरार और बगेन थाना कि पुलिस गांव में कैम्प किये हुए है।समाचार भेजे जाने तक मृत युवक का शव ग्रामीणों के कब्जे में ही है।पुलिस का प्रयास ना काफी साबित हो रहा है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार कि सुबह से ही ग्रामीणों का एक गुट ब्रह्मपुर के समीप पटना -बक्सर हाइवे को जाम किये हुए है।जाम की सूचना पर आलाधिकारी जाम स्थल के लिए रवाना हो गये है।
पुलिस के अनुसार जेसीबी चालक शुभम हादसे के वक्त मनपा गांव के समीप काम निपटा कर अपने गांव पोखरहा लौट रहा था ,वह जैसे ही मनपा पुल पर पहुंचा कि घात लगाये अपराधियों ने उसे गोलीमार दी।गोली लगते ही शुभम ने वहीं दम तोड़ दिया।
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के तहत पूर्व में भी दो पक्षों के इस भूमि विवाद में  पांचलोगो कि हत्या हो चुकी है। विवाद के एक पक्ष से बैजू पाण्डेय है तो दूसरे पक्षकार अन्य ग्रामीण।
घटना की  जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद ने बताया की हत्या को लेकर गांव में तनाव तो है पर स्थिति नियंत्रण में है।किसी भी अनहोनी को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों को नियुक्त किया गया है।इस हत्या में लिप्त हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिले में बढ़ते भूमि विवाद को लेकर हिंसा का आलम यह है कि 72 घंटे पूर्व ही धनसोई थाना क्षेत्र के धनसोई गांव में एक भूमि विवाद को लेकर अपराधियों ने घर में घुस कर पिता और पुत्र को गोली मारी है ,जो मरणासन्न स्थिति में ईलाज रत है ।
Buxar News: Youth killed in land dispute, tension in village, police doing camp, know what is the whole matter
Buxar News: Youth killed in land dispute, tension in village, police doing camp, know what is the whole matter
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें