बक्सर में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां, घर के काम से मिट्टी लेने गई और मिट्टी के धंसने से दो सगी बहनों समेत 4 बच्चियों की मौत हो गई। रविवार की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के सरेन्जा में एक दर्दनाक घटना हुई। चार बच्चियों की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई और एक बच्ची जख्मी हो गई। घटना के बाद लोग उग्र हो गए और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गई। मृतकों की पहचान शिवानी कुमारी संजू कुमारी नैना कुमारी और ललिता कुमारी के रूप में की गई है। बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप मिट्टी के पुराने टीले के ढहने से चार बच्चियों नयनतारा कुमारी (11), शालिनी कुमारी (8) (दोनों बहनें), शिवानी कुमारी (6) और संजू कुमारी (11) की मौत हो गई है। इस हादसे में एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्ची का नाम करिश्मा (10) है। सभी बच्चे गरीब परिवार के हैं। घर के कामों के लिए मिट्टी ला रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक बस्ती की कुछ बच्चियां मिट्टी लेने टीले के पास मिट्टी खोद रही थीं। उसी दौरान उनके ऊपर मिट्टी का टीला भरभरा कर गिर गया. जिसमें पांचों दब गई। बच्चों के शोरगुल के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी। ग्रामीणो ने बताया कि बच्चियां अभी मिट्टी काट ही रही थीं कि अचानक टीला ऊपर से धंस गया और बच्चियां उसी में दब गईं। एक बच्ची किसी तरह से मिट्टी की ढेर के नीचे से बाहर निकली और शोर मचाया।
जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे टीले के पास मिट्टी खोद रहे थे, तभी अचानक टीला भरभराकर गिर गया और वे इसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा हटाया और सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।







