मई,3,2024
spot_img

बक्सर में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर हत्या के बाद अपराधियों ने लूटे पांच लाख

spot_img
spot_img
spot_img

क्सर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। नया भोजपुर ओपी अंतर्गत एनएच -84 पर प्रतापसागर गांव स्थित इंडियन बैंक की शाखा के समीप सोमवार दोपहर मोटर साइकिल सवार हथियार बंद अपराधियों ने भारत पेट्रोलियम में कार्यरत कर्मी मनोज पासवान (40 ) को गोलीमार कर रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, प्रतापसागर स्थित इंडियन बैक के मुख्य गेट पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मार हत्या कर दी। फिर 5 लाख 72 हजार लूटकर भाग निकले।

लूट की सूचना पर एएसपी श्रीराज के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लूट में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज ख़ंगाल रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मृतक की पहचान बक्सर के दहिवर गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में हुई है। पुलिस अभी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Sanskrit University की चाहत..., आप भी बनें संस्कृतानुरागी, दस लोगों को जोड़ें, पढ़ाएं संस्कृत

घटना के बाद लोगों की ओर से इस लूट की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गम्भीर रुप से घायल कर्मी को सदर अस्पताल ले आई जहां चिकित्सकों ने कर्मी को मृत घोषित कर दिया।

लूटी गई रकम को लेकर पुलिस ने बताया कि दोपहर पम्प कर्मी मनोज पासवान पांच लाख रुपये इंडियन बैक की शाखा में जमा कराने गया था।पर शाखा के समीप पहुंचते ही पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

घटना को लेकर पुलिस जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।इंडियन बैंक की उक्त शाखा प्रताप सागर गांव स्थित मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के प्रांगण में है। इसकी वजह से यहां हरदम भीड़ रहती है।ऐसे में भरी दोपहरी लूट की इस घटना ने लोगों में पुलिस व्यवस्था के प्रति आक्रोश पैदा कर दिया है।मृत कर्मी मनोज पासवान औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गाव का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| "...आशिकी के लिए"...दो बच्चों को छोड़, दो बच्चों को ले गई... लौटी ही नहीं...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें