spot_img

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए…कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए…कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस जहां अब गायघाट और बेनीबाद में भी 112 पर फोन करते ही 10 मिनट में पुलिस पहुंचने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब 112 की सेवा शुरू हो चुका है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | मुजफ्फरपुर पुलिस सुरक्षा के मामले में अब काफी ज्यादा हाईटेक

मुजफ्फरपुर पुलिस सुरक्षा के मामले में अब काफी ज्यादा हाईटेक हो रही है। पुलिस द्वारा अब गायघाट और बेनीबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में भी अगर किसी प्रकार का कोई हादसा या जरूरतमंद को पुलिस की आवश्यकता होगी तो तुरंत 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आम जनमानस को सहायता करेंगे। इसके लिए गृह विभाग द्वारा मुजफ्फरपुर पुलिस को सभी थाना क्षेत्र में 112 वाहन पहुंच गए हैं। इसके बाद जिले के लगभग सभी थाना में 112 वाहन उपलब्ध हो गया है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News| Gaighat News| मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने बताया

मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने बताया, पहले शहरी क्षेत्र में ही 112 की गाड़ी दी गयी थी. पुलिस मुख्यालय के आदेश पर अब ग्रामीण क्षेत्र के भी सभी थानों में इसकी सुविधा मिलेगी. यह गाड़ी थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी. खासकर घटना वाले क्षेत्रों की निगरानी करेगी. इस दौरान जैसे ही किसी घटना की सूचना मिलेगी, इसके पदाधिकारी 10 मिनट के भीतर वहां पहुंच जायेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सहरसा में बड़ा राजनीतिक विवाद: BJP ने MLA को बताया 'नौटंकीबाज', जानें क्यों?

Muzaffarpur News | Gaighat News | टीओपी में बाइक सर्विस की सुविधा

जिले में टाउन आउट पोस्ट (टीओपी) में बाइक की सर्विस दी जायेगी. जहां बड़ी गाड़ी को पहुंचने में समय लगेगा 112 की बाइक टीम तुरंत मौके पर पहुंच जायेगी. अब 112 की टीम में तीन स्वतंत्र पदाधिकारी होंगे. प्रत्येक आठ घंटे पर इनका शिफ्ट बदलेगा. इन्हें किसी अन्य अनुसंधान का जिम्मा नहीं दिया जायेगा. स्वतंत्र रूप से कार्य करने पर 112 की टीम और बेहतर तरीके से लोगों को सेवा दे पाएगी.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

19 जून को बन रहा है ‘गजलक्ष्मी योग’, कहीं आपकी राशि तो नहीं जो हो जाएगी मालामाल? इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Gajalakshmi Yoga: 19 जून को शुक्र और गुरु के गोचर से गजलक्ष्मी योग बनेगा, जिससे वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों को करियर व धन लाभ मिलेगा।#GajalakshmiYoga,#Rashifal,#AstrologyNews

बड़ी ख़बर – बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 21 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 21 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और नालंदा समेत कई जिलों के DM बदल दिए गए हैं।#BiharIAS,#PatnaDM,#BiharGovernment

29 IPS/BPS अधिकारियों का तबादला…कई जिलों के SP बदले, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने राज्य पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग ने 29 IPS और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है।#BiharPolice,#IPSTransfer,#LawAndOrder

Whether Alert : गर्मी – सितम का दिन – रात की बुलेटिन, क्या करें किसान? पूसा विश्वविद्यालय ने जारी किए आंकड़े

Samastipur Weather: समस्तीपुर में 18 जून 2026 को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो स#SamastipurWeather,#BiharTemperature,#PusaAgriculture