back to top
21 जून, 2024
spot_img

बेकाबू कार ने सड़क किनारे कई लोगों को कुचला, 2 की ऑन द स्पॉट मौत, कई जख्मी

spot_img
Advertisement
Advertisement

राजधानी पटना में फोर लेन सड़क पर बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा एनएच 922 पर हुआ है। महाराजगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंद दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा का है। वहीं एक व्यक्ति को इलाज के लिए (Car crushes people on roadside, 2 killed, many injured) अस्पताल भेज दिया है।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास हाईवे को जाम कर दिया है। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर वहां से हटाया।

जानकारी के अनुसार,पटना फोरलेन एनएच 922 पर महाराजगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा पर स्थित है। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  RLM प्रमुख Upendra Kushwaha को गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की धमकी! कहा – 10 दिन में खत्म कर देंगे

कार के धक्के से महाराजगंज गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय शिवनारायण पासवान तथा 25 वर्षीय पप्पू पासवान की तत्काल मौत हो गई। पप्पू अपने 2 साल के मासूम बच्चों को गोद में लेकर सड़क किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने पहले पप्पू पासवान को धक्का मार दिया।

इस कारण पप्पू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उनकी गोद में मासूम बच्चा भी घायल हो गया। बच्चों को इलाज के लिए बक्सर भेजा गया है। कर का ड्राइवर भी घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए बक्सर भेजा गया है। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे 922 को जाम कर दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय उच्च पद संख्या (एनएच-922) पर महाराजगंज गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया। आरंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा पर स्थित है।

यह भी पढ़ें:  Bihar से हटाए जाएंगे सभी DCLR! Patna High Court का ऐतिहासिक आदेश, जानिए कौन होगा नया अफसर! कौन बना GAME CHANGER

आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास हाईवे पर जाम लगा दिया है। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं। घटना सड़क की उत्तरी लेन में हुई है। कार में सवार लोग पटना की ओर जा रहे थे। कार ने महाराजगंज गांव निवासी 70 वर्षीय शिवनारायण पासवान तथा 25 वर्षीय पप्पू पासवान को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  MishriLal Yadav Disqualified | भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता रद्द! कुर्सी गई! नहीं रहे Darbhanga के MLA

बताया गया है कि पप्पू की गोद में दो साल का मासूम बच्चा भी था। दुर्घटना में बच्चा भी घायल हो गया जबकि कार का ड्राइवर भी घायल हुआ है। दोनों को बक्सर भेजा गया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे 922 पर जाम लगा दिया है।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें