spot_img

बिहार से नक्सलियों के तार..STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात दो नक्सली इनामी पवन सिंह और महिला नक्सली दुखनी कुमारी को पूर्णिया और लखीसराय से दबोचा

spot_img
- Advertisement -

बिहार से नक्सलियों के तार पुराने हैं। लगातार नक्सलियों पर नकेल कसने में बिहार स्पेशल टास्क फोर्स की टीम जुटी है। उसे इस मामले में लगातार सफलता भी मिल रही है। करीब दस साल बाद 19 जनवरी को लोचन मांझी को गिरफ्तार करने में लखीसराय पुलिस को सफलता मिली थी। 14 जून 2013 को धनबाद से पटना जा रही धनबाद पटना इन्टर सिटी को रोककर नक्सलियों की ओ से ट्रेन पर अंधाधुंध फायरिंग में लोचन की तलाश थी, उसकी वर्ष 2013 से पुलिस को तलाश थी उसे दबोच लिया गया।

- Advertisement -

नक्सली लोचन माझी ने 14 जून 2013 को धनबाद पटना इन्टर सिटी अप (धनबाद से पटना जाने वाली) ट्रेन को रोककर ट्रेन पर फायरिंग एवं बमबारी की तथा 3 लोगों की हत्या करने, हथियार तथा गोली लूटने का आरोप दर्ज हैं। पुलिस इसे पिछले करीब एक दशक से तलाश रही थी। अब ताजा मामला फिर उसी लखीसराय के साथ पूर्णिया से है जहां एसटीएफ की दो अलग-अलग टीमों ने पूर्णिया जिले के कुख्यात और पचीस हजार के इनामी अपराधी पवन सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, लखीसराय जिले के कजरा से महिला नक्सली दुखनी कुमारी को दबोचा है। इस गिरफ्तारी की फिराक में टीम को कई दिनों से इंतेजार था। वही अब जा कर उन्हें सफलता हाथ लगी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम ने नक्सल प्रभावित जिला लखीसराय के कजरा अंतर्गत श्रीकिशन कोड़ासी गांव में छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। एसटीएफ की टीम ने हार्डकोर महिला नक्सली दुखनी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नक्सली दुखनी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस दर्ज है। इस बात की जानकारी एसपी पंकज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि, गिरफ्तार नक्सली दुखनी पर पीरी बाजार और चानन थाना में  कांड दर्ज हैं।

- Advertisement -

वहीं, पूर्णिया पुलिस और पटना एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात पवन सिंह अपने इलाके में खौफ पैदा किया हुआ था। अब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इस गिरफ्तारी में पुलिस ने पवन सिंह और उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।

 

टीम की ओर से इस छापेमारी में कार्रबाईन समेत कइ अन्य हथियार व कारतूस बरामद हुए है। टीम ने गुसप सूचना के आधार पर ही यह छापेमारी की थी। पुलिस ने कुख्यात पवन सिंह के घर पर दबिश डाली थी। इसके बाद स्व. ज्ञान चंद सिंह के पुत्पर वन सिंह उसके एक सहयोगी भूदेव यादव के पुत्र धीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। भूदेव यादव पवन सिंह के ही गिरोह का सदस्य है। जो कटिहार ज़िला के बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Beer Seizure News: पश्चिम बंगाल से आ रही थी 1248 लीटर बीयर, NH-27 पर ऐसे हुआ बड़ा खुलासा! पढ़िए – एक गंध के...

मधुबनी के झंझारपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पार्सल वैन से 1248 लीटर विदेशी बीयर जब्त की है। पश्चिम बंगाल नंबर की वैन से मिली इस खेप के साथ#MadhubaniNews,#BeerSeizure,#BiharLiquorBan

Patna SI Candidates Protest: पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का भयंकर आक्रोश, सड़कों पर उतरे, विरोध मार्च, क्या रद्द होगी SI मुख्य परीक्षा? पढ़िए –...

पटना में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।#PatnaProtest,#SICandidates,#BiharExamScam

Nalasopara Actress Death News: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत मिलीं: खुश रील के बाद यह चौंकाने वाली खबर… ख़ुदकुशी!

मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे मनोरंजन जगत स्तब्#NalasoparaNews,#SanchitaUgale,#TVActressDeath

Patna High Court News: पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों ने ली शपथ, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर?

पटना हाई कोर्ट में आज सात नए जजों ने शपथ ली, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी। मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने दिलाई शपथ, लंबित मामलों में कमी की उम्मी#PatnaHighCourt,#BiharJudiciary,#JudgeAppointment