spot_img

Darbhanga AIIMS पर सीएम नीतीश कुमार ने कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में प्रस्तावित एम्स (Darbhanga AIIMS) की जमीन को केंद्र की ओर से रद करने के मामले में सोमवार को राजनीतिक घटनाचक्र तेज हो गई है।

- Advertisement -

इससे पहले, दरभंगा में एम्स (Darbhanga AIIMS) के निर्माण के लिए जिस जमीन का चयन किया था, उसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) की एक टीम ने निरीक्षण कर कई बिंदुओं पर अनुपयुक्त माना है। राज्य सरकार से नये भूभाग का चयन कर नया प्रस्ताव भेजने के लिए पत्र लिखा हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण पर फिर से ग्रहण के बीच बिहार सरकार की ओर से दिए गए शोभन बाइपास वाली 150 एकड़ जमीन को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बच्चों ने उठाई झाड़ू, बदल दी स्कूल की तस्वीर! जाले में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की अनोखी पहल

कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने 26 मई 23 को पत्र जारी करते हुए अस्वीकृत कर दिया है।

इस बात की जानकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने दरभंगा में बीजेपी के एक कार्यक्रम में आकर दी। इसके बाद फिर निर्माण कार्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- 'शानदार!'

वहीं, केंद्रीय टीम के फैसले पर सोमवार को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। कहा कि यह केंद्र की टालमटोल है। उसकी नीति शुरू से ही टालमटोल वाली रही है। वह इसका निर्माण नहीं कराना चाहती है। सीएम श्री कुमार ने कहा है कि उन्होंने एम्स का सारा काम करा दिया था।

केंद्र से मिलकर सारी बात हो गई थी। पहले इसका निर्माण डीएमसीएच में कराने की बात थी। वहां बनाने की स्थिति नहीं थी तो शोभन में जगह देखा गया। शोभन में स्थित जगह सबसे बेहतर है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिमाग में कुछ और बात होगी। कुछ अच्छा काम करने की बात कहेंगे तो कुछ सुनेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि उस जगह को मीडिया भी जाकर देखे. वहां रास्ते को फोरलेन करने की भी तैयारी चल रही है। दरभंगा के अस्पताल को भी बेहतर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Maithili Thakur Netherlands नीदरलैंड्स में गूंजा मिथिला का 'नैहर', मैथिली ठाकुर ने चैती से मोहा सबका मन !| नैहर से केहू नहीं ऐले हो राम...'

सीएम नीतीश ने कहा कि नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आगे ये लोग हटेंगे तब जाकर अच्छा काम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग चाहते थे कि डीएमसीएच को ही अपग्रेड कर दिया जाए, लेकिन ये लोग नहीं माने तो वहीं मैंने अलग से जमीन दिया लेकिन उसे भी ये लोग नहीं माने।

वहां के डीएम ने अलग से जमीन की व्यवस्था कराई, वो बहुत ही सही जमीन है वहां हमलोग रास्ता बनवा रहे हैं। फॉर लेन सड़क का निर्माण भी हमलोग करवाएंगे।

इसका मतलब है कि केंद्र की सरकार के मन में कुछ अलग है। हमलोग डीएमसीएच का और भी विस्तार करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey