CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | सीएम नीतीश बोले, राहुल-तेजस्वी करते हैं फालतू बात। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार खुल कर बोले हैं। साथ ही, कांग्रेस के राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। दोनों की बातों को फालतू करार दिया।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | हम तो चाहते थे कि सब काम अच्छा से हो लेकिन…
सीएम ने बुधवार को राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव तक पर हमला किया। कहा कि बिहार में काम हमलोग कर रहे थे। क्रेडिट राजद वाले ले रहे थे। हम विकास के लिए लगातार काम कर रहे, रोजगार की बात पहले से होती रही है। हम तो चाहते थे कि सब काम अच्छा से हो लेकिन कुछ काम करने पर भी वो लोग अकेले क्रेडिट ले रहे थे। अब हम अच्छी जगह आ गए हैं और मिलकर काम करेंगे।
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | “बिहार में काम हमलोग कर रहे थे और क्रेडिट राजद वाले ले रहे थे
उन्होंने कहा कि अब हम अच्छी जगह आ गए हैं और मिलकर काम करेंगे। क्रेडिट की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए नीतीश ने कहा कि “बिहार में काम हमलोग कर रहे थे और क्रेडिट राजद वाले ले रहे थे। हम विकास के लिए लगातार काम कर रहे, रोजगार की बात पहले से होती रही है। हम तो चाहते थे कि सब काम अच्छा से हो लेकिन कुछ काम करने पर भी वो लोग अकेले क्रेडिट ले रहे थे।”
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | लालू परिवार पर निशाना साधा, कोई निकलता नहीं था घरों से
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत क्या थी, कोई निकलता नहीं था घरों से। सड़कों की हालत क्या थी कहीं कोई पुल-पुलिया नहीं बनता था। तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा अभी वह बच्चा है, हम ही आए थे उसको क्या पता है। तेजस्वी बार-बार रोजगार का दावा कर रहे थे। नीतीश ने कहा कि हमने काम किया और क्लेम वो लोग कर रहे हैं।
बिहार में जाति आधारित गणना हमने अपने दम पर करवाई, कुछ लोग बेवजह इसका क्रेडिट लेना चाहते हैं: माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी।#JDU #NitishKumar #CasteCensus #Bihar #NitishModel pic.twitter.com/08pRd9TUNz
— Janata Dal (United) (@Jduonline) January 31, 2024
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | कहां क्या हो रहा है यह तो सब लोग जानता है
कहां क्या हो रहा है यह तो सब लोग जानता है। अब क्या पूछता छोड़ ही रही हैं, क्यों पूछता। यह तो सब कोई जानता है। व्यक्तिगत रूप से ना तो हमने लालू यादव से और ना ही तेजस्वी यादव से इस मामले में कोई सवाल पूछा है और ना ही उन लोगों ने कुछ बताया है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग पूरे बिहार के विकास के लिए हमेशा काम में लग रहे है और अभी भी लगे हुए हैं।
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | हमने दूसरा नाम बोला था, लेकिन इन लोगों ने इंडिया नाम रख लिया
नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन पर भी बड़ा हमला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छोड़ दिया, कोई कुछ काम नहीं कर रहा था, यह भी तय नहीं कर रहा था कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। अब वह लोग जानें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमने दूसरा नाम बोला था, लेकिन इन लोगों ने इंडिया नाम रख लिया। हम लोग तो लगातार वहां सीट शेयरिंग और सभी दलों को एकजुट करने की बात कर रहे थे लेकिन वहां पर कोई कुछ-कुछ बोलते रहता था।
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | आप खुद सोच लीजिए इससे फालतू वह क्या बोल सकते हैं
इस दौरान जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए सवाल पर भड़के नीतीश ने कहा कि “आप खुद सोच लीजिए इससे फालतू वह क्या बोल सकते हैं। यह सब काम तो हमने किया है ना उसे समय तो राहुल गांधी दूसरे तरफ थे। अब कोई अपनी झूठ में अपना क्रेडिट लेते रहता है तो क्या ही कहा जा सकता है।”
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | यह सब मेरा सात निश्चय दो के तहत पहले से तय था
वहीं राजद की ओर से राज्य में नौकरियां देने के दावे पर नीतीश कुमार ने कहा कि ” हमने कितनी बहाली करवाई है, कितने लोगों को रोजगार दिया है। यह बात है किसी से छुपी हुई नहीं है। यह सब मेरा सात निश्चय दो के तहत पहले से तय था। इसके बावजूद कोई से खुद का काम बता रहा है तो फिर क्या कहा जा सकता है। वह तेजस्वी यादव के 17 महीने और 17 साल वाले बयान पर कहा कि यह सब फालतू बात है कितने लोगों को रोजगार मिलता है।”
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | तेजस्वी तो बच्चा थे उन्हें पूछना चाहिए था
कहा कि “2005 से पहले बिहार में कैसी पढ़ाई होती थी यह कोई भूल नहीं गया है इन लोगों का जब शासन था तब लोग शाम में 5:00 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से परहेज करते थे। तेजस्वी यादव तो बच्चा थे उनको नहीं मालूम है उनको पूछना चाहिए।2005 से पहले किसी को इलाज के लिए पैसे मिलते थे क्या हमारी सरकार आई तभी लोगों को इलाज के लिए पैसे देने की योजना लाई गई। उससे पहले क्या होता था वह किसी से छुपा हुआ नहीं है वह तो बच्चा है उसको अभी जानकारी नहीं है।
CM Nitish Kumar | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | बिल्कुल गलत बात है, वह क्रेडिट ले रहे हैं,
राहुल गांधी के उस बयान पर भी सीएम ने जवाब दिया, जिसमें राहुल ने कहा था कि जातिगत गणना हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने कराई थी। नीतीश ने कहा कि बिल्कुल गलत बात है, वह क्रेडिट ले रहे हैं, हमने जातिगत गणना कराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि टीचर भर्ती को लेकर जो क्रेडिट लिया जा रहा है बिल्कुल गलत है, वह मेरा विजन था।